फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tribute paid on Jaswant Singh's death anniversary.

Mahendragarh-Narnaul News: जसवंत सिंह की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि

Sun, 28 Jun 2026 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid on Jaswant Singh's death anniversary.
फोटो 05 शहीद जसवंत सिंह की पत्नी को सम्मानित करते सेना के अ​धिकारी। स्रोत: ग्रामीण
सिहमा। सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर जसवंत सिंह की 31वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस श्रद्धांजलि सभा में समूह केंद्र गुरुग्राम से आए सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट सत्यनारायण सोनवाल व उनकी टीम ने उनके चित्र के सामने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर परिवार को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर जसवंत सिंह सन् 1963 में सिपाही के पद पर मध्य प्रदेश के नीमच में भर्ती हुए थे। वह 83 बटालियन सीआरपीएफ मणिपुर में तैनात थे। बचपन से ही उनकी सेना में जाने की रुचि थी। 28 जून 1995 में मणिपुर में पेट्रोलियम करते समय आतंकवादियों से उनकी मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ वह देश के लिए शहीद हो गए। शहीद जसवंत सिंह के दो बेटे एवं एक बेटी है। उनका बड़ा बेटा वेदपाल सीआरपीएफ में सहायक कमांडेंट के पद पर गुरुग्राम में तैनात है।
विज्ञापन

इस मौके पर शहीद के बड़े बेटे डीएसपी वेदपाल ने बताया कि जब वह ड्यूटी करता है तो उसे गर्व होता है कि उसके पिता ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर भारत माता की रक्षा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने गुरुग्राम से आए सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट से गांव के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल का नाम शहीद सब इंस्पेक्टर जसवंत सिंह के नाम पर रखने की मांग की है। सहायक कमांडेंट ने आश्वासन दिया है कि प्रदेश सरकार को जल्द एक पत्र भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed