फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   tree on road, jam, problam, mahendragarh

अंधड़ से गिरे पेड़, स्टेट हाइवे चार घंटे रहा जाम

Fri, 27 May 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 27 May 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
tree on road, jam, problam, mahendragarh
अंधड़ से गिरे पेड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात्रि को आई तेज आंधी और बारिश के कारण नारनौल-महेंद्रगढ़ हाइवे पर पेड़ गिर गए जिससे हाईवे पर चार घंटे जाम लगा रहा। जाम लग जानेे केे कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा गांव देवास वाटर सप्लाई के पास पेड़ गिर जाने के कारण बिजली के खंभे टूट गए। इस कारण शहर की पानी सप्लाई शाम तक बाधित रही। लोगों को पानी कुओं पर से लाना पड़ा जबकि बहुत से परिवारों ने पेयजल के लिए कैंपर रखवाए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि आकाश में काली घटा छाई। घटा छाने के कुछ समय पश्चात तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश और आंधी के चलते दर्जनों पेड़ और बिजली के खंभे टूट गए। नारनौल महेंद्रगढ़ हाईवे पर गांव बुचावास के पास सुबह चार बजे तीन चार पेड़ गिर गए। पेड़ गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई। गनीमत रही कि इस दौरान वहां से कोई वाहन नहीं गुजरा अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ों के गिर जाने से यातायात पूर्ण रूप से बाधित रहा। छोटे वाहन तो खेतों में से निकल गए लेकिन ट्रक और बसों को जाम में ही फंसा रहना पड़ा।  सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फोरस्ट रेंजर ने पेड़ों को हटवाने का प्रयास किया। रेंजर ने मौके पेड़ों को हटवाने के लिए जेसीबी मशीन मंगवाई लेकिन मशीन से भी पेड़ नहीं हटाए गए। उसके बाद रेंजर ने पेड़ों को आरी से कटवाया। लगभग सात बजे पेड़ों को हटवाकर जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन


मई महीने में गिरे 500 बिजली के खंभे
आपको बता दें कि मई का महीना बिजली निगम के लिए घाटे का सौदा लेकर आया था। पिछले कुछ दिनों में आंधी और अंधड़ से निगम को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आंधी-अंधड़ में सैकड़ों बिजली के खंभे और विद्युत तारे टूट गई। जगह-जगह फाल्ट हो रहे हैं। यानी मई के महीने में बिजली निगम के कर्मचारी का आराम नहीं मिला। मई महीने कुल 500 के करीब खंभे टूट चुके हैं। जबकि बृहस्पतिवार की रात्रि को महेंद्रगढ़ क्षेत्र में लगभग 50 खंभे तथा एक ट्रांसफॉर्मर टूट गया। ये खंभे नारनौल, महेंद्रगढ़, देवास, अटेली आदि स्थानों पर गिरें थे। वहीं आंधी और बारिश के कारण 388 पेड़ गिर गए। पेड़ों के गिरने से वन विभाग को भी लाखों रुपये का नुकसान हुआ है साथ ही पर्यावरण भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवास फीडर रहा बंद
बुधवार की रात्रि तेज आंधी और बारिश के साथ पेड़ और खंभे टूट कर गिर गए। पेड़ और खंभे गिर जाने से बिजली सप्लाई बाधित रही। जिस कारण शहर की पेयजल सप्लाई बाधित रही। आपको बता दें कि पूरा शहर देवास वाटर पम्प हाऊस से पानी पीता है। यह पम्प हाऊस खंभे तथा तार आदि टूट जाने के कारण बंद रहा। बिजली विभाग के अधिकारी काफी मशक्त के बाद देर सायं तक बिजली सप्लाई सुचारू कर पाए उसके बाद वहां पानी का सिस्टम चालू हुआ।

बिजली सप्लाई रही बाधित
रात्रि के समय आंधी और बारिश के एक साथ आने से महेंद्रगढ़ के गांव और शहर में लगभग 50 खंभे टूट गए जबकि कई जगह फाल्ट हो गया । रात्रि 12 बजे से क्षेत्र में बिजली गायब हो गई थी। बिजली जाने से क्षेत्रवासियों को मच्छरों के आतंक का सामना करना पड़ा । बिजली नहीं होने इनवरटर और मोबाइल आदि सभी फैल हो गए। सिटी टू की सप्लाई लगभग 9 बजे चालू हुई जबकि गांवों में जोनावास, कोथल, नहर फीडर, बलाना एपी, आदि जगह बिजली बाधित रही।


गांव चेलावास में गिरी दीवार
गांव चेलावास में आंधी के कारण पेड़ घर की दीवार पर जा गिरा। पेड़ गिरने से घर की  दीवार पूर्ण रूप से टूट गई। मकान मालिक ने एसडीएम नारनौल के माध्यम से सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed