{"_id":"5890dcf64f1c1b5979e802bc","slug":"transarmar-falt-light-suply-four-fidar-stop","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर में बड़ा फाल्ट, शहर के चार फीडर रात भर रहे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर में बड़ा फाल्ट, शहर के चार फीडर रात भर रहे बंद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में सोमवार की रात्रि 1 बजे से बिजली सप्लाई बाधित होने से लोगों को 15 घंटे से अधिक समय तक परेशानी झेलनी पड़ी। पॉवर हाउस का 132/11 केबी ट्रांसफार्मर में बड़ा फाल्ट होने के कारण शहर की सिटी-2, हॉट लाईन, महेंद्रगढ़ डिस्ट्रीब्यूटरी, वाटर सप्लाई चार फीडर पूरी रात बंद रहे। बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण दुकानदार, व्यापारियों तथा आमजन के कार्य पूरे दिन प्रभावित रहा। इसके अलावा लघु सचिवालय भी पूूरे दिन बंद रहा। जिस कारण सभी सरकारी काम कागज दिन भर प्रभावित रहे। हालांकि बिजली विभाग ने दावा है कि सिटी-2 फीडर को छोड़ कर सभी शेष 3 फीडर सुबह ही चालू कर दिए थे। लेकिन वास्तविकता यह है कि दोपहर 1 बजे बाद लघु सचिवालय की सप्लाई शुरू हो पाई। यह सप्लाई भी तब शुरू हुई जब एसडीएम विक्रम सिंह ने फोन पर बिजली निगम के एक्सईएन को कड़ी फटकार लगाई।
बिजली निगम के कर्मचारी रात से बिजली सप्लाई व्यवस्था सुचारु करने में लगे थे। रेवाड़ी से आईएम एंड पी टीम ने आकर टेक्निकल फॉल्ट को ढूंढा उसके बाद सायं 5.30 बजे सिटी-2 सहित सभी फीडर चालू हो पाए।
आमजन रहे परेशान
बिजली नहीं होने के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। सुबह के समय लोगों को गर्म पानी गिजर की बजाय गैस पर करना पड़ा। लाइट नहीं रहने से पानी की समस्या बनी रही है। लोगों के मोबाइल फोन तथा इनवरटर ने भी जबाव दे दिया।
विज्ञापन
एसडीएम ऑफिस का काम रहा ठप
बिजली नहीं आने से लघु सचिवालय में स्थित सभी कार्यालयों में कंप्यूटर बंद होने से उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ा। आमजन लाइसेंस, रजिस्ट्री तथा अन्य काम के लिए आ रहे थे लेकिन दोपहर तक बिजली नहीं होने के कारण उन्हें वापस निराश ही लौटना पड़ा। बिजली न आने से यहां पेयजल आपूर्ति के लिए लगाया गया ट्यूबवेल भी बंद रहा जिसके कारण पीने के पानी की आपूर्ति व शौचालयों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई।
बाक्स:
नहीं हुआ लाइसेंस सिस्टम ऑनलाइन
एसडीएम कार्यालय में मंगलवार को ऑनलाइन लाइसेंस सिस्टम की शुरूआत होनी थी। दोपहर तक लाइट बाधित होने के कारण यह सिस्टम शुरू नहीं हो पाया। अब इसका शुभारंभ बुधवार को एसडीएम विक्रम सिंह करेंगे।
य रहे प्रभावित:
इस फाल्ट से शहर की सिटी-2, हॉट लाईन, महेंद्रगढ़ डिस्ट्रीब्यूटरी, वाटर स्पलाई चार फीडर पूरी रात बंद रहे। हॉट लाइन के अधीन आने वाले अस्पताल, थाना, पॉवर हाउस आदि सभी दोपहर तक बंद रहे। अस्तपाल एवं थाने का भी कम्प्यूटर से संबंधित काम प्रभावित रहा। बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि सुबह के समय हॉट लाइन को सिटी-3 से, महेंद्रगढ़ डिस्ट्रीब्यूटरी को नांगल माला से तथा वाटर सप्लाई को जोनावास फीडर से जोड़ दिया गया था।
छह घंटे मशक्कत के बाद मिला फाल्ट
15 कर्मचारी एवं अधिकारियों की टीम 132 केबी ट्रांसफॉर्मर में फाल्ट ढूढने के लिए जुटे हुए थे। जब लोकल कर्मचारियों को फाल्ट नहीं मिला तो बिजली निगम के अधिकारी ने रेवाड़ी से मीटर एंड प्रोटेक्शन की टीम को फोन कर बुलाया। टीम के साथ एसडीओ सोनू यादव सहित पांच कर्मचारी थे जिन्होंने ट्रांसफॉर्मर को 6 घंटे की मशक्त के बाद ठीक किया। सायं 5.30 मिनट पर सभी फीडरों की लाइन चालू कर दी गई थी।
-----------------------------------
ट्रांसफार्मर के अंदर इनकमिंग वीसीबी का फलैश आउट हो गया था। रेवाड़ी से टीम बुलाकर सायं 5.30 बजे लाइन चालू करवा दी थी। सुबह के समय तीन फीडर को दूसरे फीडरों के साथ जोड़कर चालू करवा दिया गया था। -रणबीर सिंह मलिक, एक्सईएन
रात्रि 1 बजे से लाइट नहीं थी। पूरे दिन लाइट नहीं होने के कारण मोबाइल की बैटरी लो हो गई। इसके अलावा घर के कामकाज भी प्रभावित हुए। -मोहित गर्ग
मेरी मोबाइल की दुकान है। अधिकतर काम बिजली से ही होता है। मंगलवार को रात्रि से लाइट नहीं आने से दिनभर दुकानदारी प्रभावित रही। -प्रमोद रोहिल्ला
------------------
लाइट नहीं होने की वजह से पानी की सप्लाई नहीं हुई। पानी के कारण परेशानी उठानी पड़ी है। सोमवार को भी पानी नहीं आया था। रात्रि से लाइट नहीं होने से इनवरटर भी डेड हो गए। -ओमप्रकाश वाल्मीकि
---------------------------------
रात्रि से सिटी-2 में लाइट नहीं है। लाइट की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर पर बात हुई तो उन्होंने जल्द ठीक करने का आवश्वासन दिया लेकिन यहां लोकल में कई बार फोन किया। परंतु फोन को उठाया ही नहीं गया। -महेश शर्मा