फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   train start, janshabdi express, 34 passengers, narnaul

जनशताब्दी ट्रेन शुरू, नारनौल से 34 यात्री बैठे

Mon, 01 Jun 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
train start, janshabdi express, 34 passengers, narnaul
रेलवे स्टेशन पर जाने से पहले यात्रियों की थर्मल जांच करते हुए - फोटो : Narnol
नारनौल। अनलॉक-1 के पहले दिन सोमवार को दिल्ली-अजमेर के बीच जनशताब्दी ट्रेन शुरू हो गई। नारनौल स्टेशन से सुबह 34 लोगों ने रेल सेवा का लाभ उठाया। ट्रेन पर सवार होने से पहले सभी की थर्मल स्क्रीनिंग हुई। इसके बाद सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखकर यात्रियों को बैठाया गया। करीब 68 दिन बाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की चहल-पहल रही।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन मास्टर मुनेश भार्गव ने बताया कि एक जून से जनशताब्दी ट्रेन शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग पहले से चल रही थी। भार्गव ने बताया कि ट्रेन नंबर 02065 अजमेर से दिल्ली सराय के लिए चलेगी। यह ट्रेन दिल्ली के लिए नारनौल रेलवे स्टेशन पर सुबह आठ बजकर 51 मिनट आनी थी लेकिन नौ बजे आई। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर आने से पहले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइज किया गया। इस दौरान स्टेशन के बाहर और अंदर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे ताकि कोई अन्य स्टेशन पर न जाने पाए। स्टेशन मास्टर ने बताया कि इसी प्रकार ट्रेन नंबर 02066 दिल्ली सराय से अजमेर जाएगी। यह ट्रेन नारनौल स्टेशन पर शाम साढ़े छह बजे का समय है। स्टेशन मास्टर ने बताया कि ट्रेन सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार व शनिवार को चलेगी। कंफर्म टिकट वालों को ही प्लेटफार्म पर प्रवेश मिलेगा। ट्रेन में नारनौल का 50 सीट का कोटा है। बता दें कि लॉकडाउन के कारण ट्रेन सेवा भी बंद चल रही है। अब सरकार रेल सेवा को भी शुरू करने जा रही है। इसके लिए रेलवे के टिकट बुकिंग सेंटर पहले खुल गए थे। लॉकडाउन में एक जून को पहली बार स्टेशन पर पहल पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed