फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Train services will be affected on 4th due to work at Ateli Yard

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली यार्ड में कार्य के चलते 4 को प्रभावित रहेंगी रेलसेवाएं

Mon, 01 Jan 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 01 Jan 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Train services will be affected on 4th due to work at Ateli Yard
नारनौल। रेलवे द्वारा जयपुर मंडल के रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा रेल खंडों के मध्य अटेली यार्ड में 4 जनवरी को फाटक संख्या 30 पर एलएचएस बॉक्स डालने के कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उक्त कार्य के चलते गाड़ी संख्या 19619 फुलेरा-रेवाड़ी रेल सेवा 4 जनवरी को रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 19621 फुलेरा-रेवाड़ी रेलसेवा 4 जनवरी को फुलेरा से प्रस्थान करेगी और नारनौल तक संचालित होगी अर्थात यह रेल सेवा नारनौल-रेवाडी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19618 रेवाडी-मदार रेल सेवा 4 जनवरी को रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी। यह रेल सेवा रेवाड़ी के स्थान पर नारनौल स्टेशन से संचालित होगी अर्थात यह रेल सेवा रेवाड़ी-नारनौल स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। जबकि गाड़ी संख्या 14087 दिल्ली-जैसलमेर रेल सेवा 4 जनवरी को दिल्ली से प्रस्थान करेगी। यह रेल सेवा निर्धारित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-बांदीकुई-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा गाड़ी संख्या 22950 दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस रेल सेवा 4 जनवरी को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा काठूवास स्टेशन पर 01 घंटे 05 मिनट रेगुलेट रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14706 ढेहर का बालाजी-भिवानी रेल सेवा भी 4 जनवरी को ढेहर का बालाजी से प्रस्थान कर निजामपुर स्टेशन पर 45 मिनट रेगुलेट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed