{"_id":"6903a95f2af058b01e09f067","slug":"traffic-lights-were-not-installed-even-after-the-proposal-was-passed-narnol-news-c-203-1-sroh1010-121282-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: प्रस्ताव पास होने के बाद भी नहीं लगाई गई ट्रैफिक लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: प्रस्ताव पास होने के बाद भी नहीं लगाई गई ट्रैफिक लाइट
Thu, 30 Oct 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 30 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:62- शहर के महाराणा प्रताप चौक, जहां पर नहीं ट्रैफिक सिग्नल--संवाद
महेंद्रगढ़। नगर पालिका की बैठक में दो वर्ष पहले ट्रैफिक लाइट लगाने का प्रस्ताव पास होने के बाद भी अभी तक ट्रैफिक लाइटें नहीं लगवाई गईं जिससे यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई है। साथ ही आए दिन हादसे होते हैं।
शहर के मुख्य चौक चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें लगाने की योजना धरातल पर नहीं उतर पाई। जबकि शहर के लोग कई बार ट्रैफिक लाइट लगवाने की मांग कर चुके हैं। नगर पालिका का चुनाव जून 2022 में हुआ था। उस समय लोगों को लगा था कि शहर में व्यवस्थाएं सुधरेंगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
नगर पालिका हाउस की पहली ही बैठक में दो साल पूर्व शहर में छह स्थानों पर ट्रैफिक लाइटें लगाने की योजना बनी थी। इसके लिए नपा की ओर से छह माह की समय-सीमा निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र से गुजरने वाले स्टेट हाईवे 148बी पर यातायात का अधिक दबाव है। शहरी के दायरे में रिवासा पुल, राव तुलाराम चौक, महाराणा प्रताप चौक, कैंची मोड पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
नगरपालिका की ओर से शहर के बालाजी चौक, माजरा चुंगी, रिवासा पुल, राव तुलाराम चौक, महाराणा प्रताप चौक, कैंची मोड़ पर ट्रैफिक लाइटें लगाने की योजना बनी थी लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते दो साल में ट्रैफिक लाइटें कागजों से बाहर नहीं आ पाई हैं।
नगरपालिका की ओर से ट्रैफिक लाइटें लगाने के लिए निर्धारित किए गए इन छह स्थानों पर औसतन प्रतिदिन तीन हादसे हो रहे हैं। दादरी से महेंद्रगढ़ रोड पर माजरा चुंगी व रिवासा पुल से स्टेट हाईवे 148बी पर भारी यातायात रहता है।
-
एक सप्ताह में हुए हादसों में घायल हो चुके हैं छह लोग
एक सप्ताह में हुए हादसों में छह लोग घायल हो चुके हैं। रविवार को रिवासा पुल पर सीमेंट से भरे ट्राले व कार की हुई टक्कर में कार चालक मोहम्मदपुर निवासी निलेश, 13 वर्षीय बेटा कनिश और 11 वर्षीय बेटी कनिका गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ट्रक चालक राजकुमार को भी गंभीर चोटें आई थीं। शनिवार को कैंची मोड़ पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शहर के मोहल्ला बास निवासी सोनू व संजोग घायल हुए थे। घायलों को महेंद्रगढ़ थाना एएसआई नरेश कुमार ने नागरिक अस्पताल पहुंचाया था। ये हादसे ट्रैफिक लाइट नहीं होने के कारण हुए।
-
वर्जन
नगर पालिका की बैठक में शहर में छह स्थानों पर ट्रैफिक लाइटें लगवाने का प्रस्ताव किया जा चुका है। यह प्रक्रिया चल रही है। बजट का अभाव होने के कारण कुछ देरी हो सकती है। नगर पालिका का प्रयास रहेगा कि जल्द ही शहर में मुख्य चौक-चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें लगवाई जाएं।- रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका महेंद्रगढ़।