फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Traffic affected for nine hours

पांच घंटे यातायात रहा प्रभावित, सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक शहर में फंसे रहे यात्री

Sat, 18 Jun 2022 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Traffic affected for nine hours
महेंद्रगढ़। अग्निपथ को लेकर युवाओं के विरोध-प्रदर्शन के चलते करीब नौ घंटे तक यातायात बाधित हो गया। स्थिति सामान्य होने के बाद राज्य परिवहन के स्टैंड पर करीब चार बजे से बसों का आवागमन शुरू कराया गया। नारनौल से आने वाले वाहनों को कैंची मोड़, दादरी से आने वाले वाहनों को रिवासा पुल, रेवाड़ी से आने वाले वाहनों को माजरा चुंगी पर ही रोक लिया गया। शहर से बाहर वाहनों को रोकने के कारण यात्रियों को पैदल ही शहर पहुंचना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी महिला यात्रियों व छोटे बच्चों को उठानी पड़ी। शहर से तीन किलोमीटर दूरी पर वाहनों द्वारा उतारने के बाद पैदल ही शहर पहुंचे। इस दौरान निजी बस संचालकों ने शहर के आसपास पेट्रोल पंपों पर अपनी बसों को खड़ा कर यात्रियों को उतार दिया। लंबी दूरी पर जाने वाले अधिकांश यात्री शाम चार बजे तक शहर में फंसे रहे।
विज्ञापन

सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से कोई भी बस नहीं चली। अड्डा इंचार्ज वेदप्रकाश ने बताया कि युवाओं के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए बसों को सुरक्षित स्थानों पर खड़ा किया गया था। करीब आठ घंटे बस संचालन प्रभावित रहा। जिसके कारण करीब दो लाख रुपये तक का नुकसान हो गया। वहीं आक्रोशित युवाओं द्वारा वर्कशॉप में भी काफी तोड़फोड़ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed