नारनौल। दी खाद्यान्न व्यापार एसोसिएशन के प्रधान रामजीलाल मित्तल ने खाद्य एवं पूर्ति विभाग के सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार सैनी को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि बाजरे की सरकारी खरीद पर व्यापारियों को 55 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से कमीशन दिया जा रहा है, जो सरासर गलत है। व्यापारियों का कमीशन ढाई प्रतिशत के हिसाब से 65 रुपये 62 पैसे प्रति क्विंटल बनता है, हमें पूरा कमीशन दिलाया जाए।
प्रधान के साथ उपस्थित बद्री प्रसाद गर्ग एवं उप प्रधान चिराग चौधरी ने बताया कि मजदूरी पिछले साल से भी 2.93 पैसे प्रति बैग कम दी जा रही है, जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने मांग की है कि व्यापारियों को पूरी मजदूरी दिलाई जाए। इस पर सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी ने पूरा आश्वासन दिया कि आपको पूरा कमिशन एवं पूरी मजदूरी दिलाई जाएगी। उन्होंने पत्र को ईमेल द्वारा तुरंत प्रभाव से चंडीगढ़ संबंधित उच्च अधिकारियों को भेज दिया है।