{"_id":"65f205046fdec0eaf606f424","slug":"traders-demanded-smooth-functioning-of-the-market-narnol-news-c-196-1-nnl1004-110325-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: व्यापारियों ने मंडी को सुचारू रूप से चालू करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: व्यापारियों ने मंडी को सुचारू रूप से चालू करने की मांग की
Thu, 14 Mar 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। नई अनाज मंडी के व्यापारियों ने मंडी को सुचारू रूप से चालू करने की मांग करते हुए बुधवार को मार्केट कमेटी सचिव को ज्ञापन सौंपा।
व्यापारी गोपीराम ने बताया कि नई अनाज मंडी 2015 में अलाट हुई थी। इसके बाद बीते लगभग एक दशक से यह मंडी चालू होने के इंतजार में हैं। सरकार ने राजीव चौक के पास स्थित पुरानी अनाज मंडी के व्यापारियों को नई अनाज मंडी में दुकान लेने के लिए दो साल की समय अवधी बढ़ाई थी। इसके बाद भी पुरानी अनाज मंडी के कुछ व्यापारी नई अनाज मंडी में दुकान लेने को तैयार नहीं है और इस कशमकश में नई अनाज मंडी के चालू होने का कार्य अधर में लटका हुआ है।
नई अनाज मंडी के व्यापारियों ने बताया कि व्यापारियों ने बहुत ज्यादा लागत लगाकर दुकान बनाई है। नई मंडी में लगभग 60 दुकान बनकर तैयार है। लेकिन मंडी चालू न होने के कारण व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसलिए व्यापारियों ने मांग की है कि आगामी वित्त वर्ष में नई अनाज मंडी में बन चुकी दुकानों के लाइसेंस का की नवीनीकरण किया जाए और राजीव चौक स्थित पुरानी अनाज मंडी के व्यापारियों का लाइसेंस रद्द किया जाए।