{"_id":"6677f14d4b62f4faaa0c4bf4","slug":"tractor-going-to-fill-oil-in-narnaul-lost-balance-one-dead-and-two-injured-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: तेल डलवाने जा रहे रहे ट्रैक्टर ने खोया संतुलन, एक की मौत और दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul: तेल डलवाने जा रहे रहे ट्रैक्टर ने खोया संतुलन, एक की मौत और दो घायल
Sun, 23 Jun 2024 03:26 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 23 Jun 2024 03:26 PM IST
विज्ञापन
परिजन
- फोटो : संवाद
नारनौल क्षेत्र के फैजाबाद ढाणी के शिव मंदिर के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से पलट गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शहर के समीपवर्ती गांव मेई निवासी सूबे सिंह ने बताया कि उसका बेटा अनिल व गांव के ही दो युवक दुष्यंत और रणधीर शनिवार रात को खेत में जुताई का कार्य करने गए थे। रात के करीब 1 बजे वह ट्रैक्टर में तेल भरवाने के लिए लहरौदा जा रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान ट्रैक्टर दुष्यंत चला रहा था। वह जैसे ही फैजाबाद की ढाणी के शिव मंदिर के पास पहुंचे तो अचानक ट्रैक्टर ने नियंत्रण खो दिया और पलट गया। जिससे ट्रैक्टर पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल नारनौल लाया गया।
विज्ञापन
जहां चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना में घायल में दुष्यंत और रणधीर का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन