{"_id":"6488bc13a9249e27490b3714","slug":"tractor-collided-with-wedding-bus-one-killed-narnol-news-c-17-rtk1032-176939-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बरात की बस में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बरात की बस में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत
Wed, 14 Jun 2023 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
जेवर । महेंद्रगढ़ से गई बरात की बस में भूसा से ओवरलोड ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार कुछ बरातियों को चोट आई है। ग्रामीणों और पुलिस ने घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाॅक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले के पाली गांव से अजीत के बेटे की बरात जेवर के मोहवलीपुर गांव आई थी। रात में बारात वापस बस से निकली। बंकापुर गांव के समीप भूसे से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ने बस में टक्कर मार दी। हादसे में बस की खिड़की का शीशा टूटकर मोहित पुत्र गंगाराम निवासी महेंद्रगढ़ की गर्दन पर लग गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बस में सवार कई अन्य बरातियों को भी चोट लगीं हैं।