मंडी अटेली। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के जन्मदिन पर नपा के पूर्व उप चेयरमैन जसवंत यादव ने माॅडल संस्कृति स्कूल में खेल प्रतियोगिता में अव्वल खिलाड़ियों को सहयोग राशि व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। खेलों में वॉलीबाॅल व कबड्डी आदि की प्रतियोगिताएं करवाई गई।
इस मौके पर जसवंत यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का 50 साल के राजनीतिक कार्यकाल में बेदाग छवि व ईमानदारी युवाओं व आमजन के लिए प्रेरणा है। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ खेलों में भी रूचि रखे व इसमें करियर बना सकते हैं। प्रतियोगिता के दौरान नरेंद्र, मोहन, रमेश व प्रदीप आदि खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। संवाद