{"_id":"62e8242019bf9d63371edb17","slug":"toll-tax-on-green-corridor-started-from-today-narnol-news-rtk6540125195","type":"story","status":"publish","title_hn":"NH-152D: ग्रीन कॉरिडोर पर आज से शुरू हुआ टोल टैक्स, 227 KM रोड पर बनाए गए हैं 16 टोल टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NH-152D: ग्रीन कॉरिडोर पर आज से शुरू हुआ टोल टैक्स, 227 KM रोड पर बनाए गए हैं 16 टोल टैक्स
Tue, 02 Aug 2022 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 02:48 AM IST
सार
छोटे वाहनों पर डेढ़ रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से टोल टैक्स वसूला जाएगा। इस रोड पर लगभग 14 एंट्री एवं एक्जिट प्वाइंट दिए गए हैं। इनमें सात प्वांइट नेशनल एवं सात स्टेट हाईवे पर दिए गए हैं।
विज्ञापन
NH 152 D
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा में नारनौल से इस्माइलाबाद तक ग्रीन कॉरिडोर -152 डी (ट्रांस हरियाणा हाईवे) दो दिन ट्रायल के बाद सोमवार से शुरू हो गया है। सोमवार से रोड पर टोल टैक्स शुरू हो गए हैं। एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा से ही एंट्री-एग्जिट करना पड़ेगा।
विज्ञापन
ग्रीन कॉरिडोर पर वाहनों से उतना ही टोल वसूला जाएगा जितने किलोमीटर वे इस रोड पर चलेेंगे। कार-जीप व अन्य छोटे चौपहिया वाहनों पर डेढ़ रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से टोल वसूला जाएगा। दोपहिया, थ्री व्हीलर, ट्रैक्टर तथा जुगाड़ आदि पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा पूरे रोड के लिए भी अलग-अलग टोल चार्ज निर्धारित किया गया।
विज्ञापन
कार-जीप व छोटे वाहनों के लिए टोल के 335 रुपये, कॉमर्शियल वाहनों के लिए 540, बस व ट्रक के लिए 1135, 3 एक्सेल वाले कॉमर्शियल वाहनों के लिए 1235, मल्टीएक्सेल अथवा 4 से 6 एक्सेल के वाहनों के लिए 1775 और ओवरसाइज अथवा 7 से अधिक एक्सेल वाले वाहनों के लिए 2165 रुपये एक तरफ के वसूले जाएंगे। इस रोड पर लगभग 14 एंट्री एवं एक्जिट प्वाइंट दिए गए हैं। इनमें सात प्वांइट नेशनल एवं सात स्टेट हाईवे पर दिए गए हैं।
विज्ञापन
227 किलोमीटर रोड पर स्थापित किए गए 16 टोल
जिला महेंद्रगढ़ में जाट गुवाना, भालखी, बुचावास, जिला चरखी दादरी में दादरी, रोहतक में खेरड़ी, खरकड़ा, बैंसी, जींद जिले में किलाजफरगढ़, चाबरी, अमरावली खेड़ा, करनाल जिले में बाहरी, खेड़ी शर्फ अली, जिला कैथल में मोहना, चंदलाना/कौल तथा जिला कुरूक्षेत्र में पबनावा आदि स्थानों पर टोल लगाया गया है।
14 स्थानों पर होंगे निकास प्वाइंट
नारनौल बाईपास पर गांव बड़गांव में स्टार्ट प्वाइंट
01. अटल महेंद्रगढ़ रोड पर गांव भालखी।
02. महेंद्रगढ़-कनीना स्टेट हाईवे-24 पर गांव बुचावास के पास
03. नेशनल हाईवे 334 बी चरखी दादरी-झज्जर पर गांव दादरी समसपुर चौक
04. नेशनल हाईवे 709 भिवानी-रोहतक पर गांव खेरड़ी
05. नेशनल हाईवे 9 महम-रोहतक पर गांव खरकड़ा व बलंभा
06. महम लाखन माजरा स्टेट हाईवे 16 ए पर गांव निंदाना या बैंसी
07. नेशनल हाईवे 352 पर गांव किलाजफरगढ़
08. जींद-गोहाना-ग्रीनफील्ड हाईवे पर ललित खेड़ा
09. जींद-सफीदों स्टेट हाईवे 14 पर गांव अमरावली खेड़ा
10. जींद-नगूरा-असंध स्टेट हाईवे 12 पर गांव बाहरी गंगनथेड़ी
11. कैथल-राजोंद-असंध स्टेट हाई वे 11 पर गांव खेड़ी सर्राफ अली
12. कैथल-करनाल स्टेट हाईवे आठ पर गांव मोहना
13. पिहोवा-कौल-करनाल स्टेट हाईवे 33 पर गांव चंदलाना कौल
14. पिहोवा थानेसर स्टेट हाई वे छह पर गांव मुर्तजापुर में पहला एंट्री व एग्जिट प्वाइंट
(गंगहेड़ी के पास नेशनल हाईवे हिसार चंडीगढ़ से स्टार्ट प्वाइंट)
ग्रीन कॉरिडोर पर टोल टैक्स आज से शुरू हो गया है। वाहनों से उतना ही टोल वसूला जाएगा जितने किलोमीटर वे इस रोड पर चलेेंगे। इसके अलावा इन्हीं फीस भी निर्धारित की हुई है। - प्रोजेक्ट डायरेक्टर केएम शर्मा