फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Today is the last day for admission, fee will be deposited tomorrow

Mahendragarh-Narnaul News: दाखिले का अंतिम अवसर आज

Thu, 07 Aug 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 07 Aug 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Today is the last day for admission, fee will be deposited tomorrow
फोटो संख्या:-58 महेंद्रगढ़ आईटीआई दा​खिले के लिए खड़े विद्यार्थी---संवाद
महेंद्रगढ़। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की ओर से चौथे राउंड के दाखिले का आठ अगस्त अंतिम दिन है। नौ अगस्त फीस जमा करवाने की अंतिम दिन रहेगा।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 692 सीटों पर दाखिला किया जा रहा है, जबकि महिला आईटीआई में 204 सीटों पर दाखिला किया जा रहा है। चौथे राउंड के तहत दोनों आईटीआई में 60 छात्र-छात्राओं का नाम सूची में आया था। वीरवार को दोनों संस्थानाें में 25 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन

राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य महावीर सिंह ने बताया कि दोनों संस्थानों में चौथे राउंड की सूची के तहत दाखिला किया जा रहा है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 692 में से 256 विद्याथीZ दाखिला ले चुके हैं। 436 सीटें रिक्त हैं। राजकीय महिला औद्याेगिक प्रशिक्षण संस्थान में 204 में से 32 छात्राओं ने दाखिला लिया है। 172 सीट रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य महावीर सिंह ने बताया कि आईटीआई में पांचवें चरण के दाखिले के लिए 11 अगस्त से दोबारा से आवेदन के लिए पोर्टल खुलेगा और काउंसिलिंग भी होगी। इच्छुक नए विद्यार्थी आवेदन कर सकता है। इसके अलावा जिन छात्रों ने पहले आवेदन किया हुआ है उन्हें अब आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया की दाखिला ऑन दा स्पॉट के तहत किया जाएगा।

संस्थान में 12 से 14 अगस्त तथा 18 से 22 अगस्त तक प्रत्येक दिन दाखिला होगा। इसके लिए छात्र को प्रतिदिन दोपहर 12 बजे तक संस्थान में दस्तावेज जमा करवाना होगा। इसके बाद पुराने तथा नए आवेदन पत्रों के आधार पर प्रतिदिन संयुक्त मेरिट सूची तैयार करने के बाद ऑन द स्पॉट दाखिला मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed