{"_id":"f5ab678a8cf5cba5236bae4c468018a0","slug":"today-first-phase-of-voting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण का मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण का मतदान आज
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Sat, 09 Jan 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनावों के लिए प्रथम चरण के चुनाव 10 जनवरी रविवार को सुबह साढ़े सात से शाम चार बजे तक होंगे। इसमें कनीना, अटेली, नांगल व सीहमा ब्लाक के अंतर्गत आने वाली 128 पंचायत पर 485 मतदान केंद्र शामिल हैं। इन बूथों पर सुरक्षा की दृष्टिï से 1662 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 1020 पुलिस जवान के अलावा 542 होमगार्ड को भी शामिल किया गया है। एसपी कार्यालय में चुनावी सुरक्षा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। 21 वाहनों में पुलिस दल बूथ व गांवों में पेट्रोलिंग करेगा।
विज्ञापन
10 जनवरी को सुबह साढ़े 7 बजे से शाम 4 बजे तक प्रथम चरण के तहत चुनाव होंगे। इसमें कनीना, अटेली, नांगल व सीहमा खंड शामिल हैं। इन तीनों खंड में 128 पंचायत है। इसके अलावा पंचायत समिति के 59 और पंच के 1230 वार्ड शामिल हैं। मतदान केंद्रों की बात करें तो अटेली नांगल खंड में 169, कनीना में 218 और सीहमा खंड में 98 चुनावी बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
जिला में पांच डीएसपी तैनात
प्रथम चरण के चुनाव को शांति प्रिय ढंग से करवाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। इन तीनों ब्लाकों में 5 डीएसपी के नेतृत्व में कुल 1662 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 1020 पुलिस जवान और 542 होमगार्ड जवानों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
जिला की सभी सीमाएं सील
बाहरी हस्तक्षेप और अवैध शराब रोकने के मकसद से सभी बाहरी सीमाओं को सील किया गया है। जिले में एंट्री करने वाली 11 सीमाओं पर नाका लगाया गया है। इन पर हथियारों से लैस जवानों को तैनात किया गया है। इनमें सेहलंग, कनीना, भोजावास, दौंगड़ा चौक, माजरा चूंगी महेन्द्रगढ़, बजाड़, कनीना रोड, अटेली, कांटी-खेड़ी, नीरपुर चौक, मंढाणा और फैजाबाद में पुलिस नाका होगा। इसके साथ पांच नाका राजस्थान पुलिस भी अपनी सीमाओं पर लगाएगी।
कंट्रोल रूम स्थापित
चुनाव के संबंधित पल-पल की नजर रखने के लिए एसपी कार्यालय में चुनावी सुरक्षा कंट्रोल रूम अलग से स्थापित किया है। यहां से हर खंड हर गांव में चुनाव के दौरान होने वाली हलचल की सूचनाएं आदान-प्रदान होगी। इस कंट्रोल को नियंत्रित करने के लिए एक्सपर्ट पुलिस अधिकारी की नियुक्ति की गई है। ताकि चुनाव के समय किसी भी पोलिंग बूथ व गांवों में किसी प्रकार का झगड़ा होता है तो तुरंत पुलिस पेट्रोलिंग को सूचना देकर समस्या का समाधान किया जा सके।