{"_id":"6a99bbcc493aecd97007a8bf","slug":"today-chants-hailing-kanha-will-resound-and-temples-will-be-filled-with-the-spirit-of-devotion-narnol-news-c-196-1-nnl1003-144820-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आज गूंजेंगे कान्हा के जयकारे, मंदिरों में सजेगा भक्ति का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आज गूंजेंगे कान्हा के जयकारे, मंदिरों में सजेगा भक्ति का रंग
विज्ञापन
फोटो नंबर-23 राधा-कृष्ण की प्रतिमा को नई पोशाक पहनाकर श्रृंगार करते पुजारी देवकीनंदन। संव
नारनौल। जन्माष्टमी को लेकर शहर में धार्मिक उत्साह चरम पर है। वीरवार को दिनभर विभिन्न मंदिरों में सजावट और भगवान श्रीकृष्ण के भव्य शृंगार की तैयारियां चलती रहीं। शुक्रवार सुबह से ही शहर में बांके बिहारी के जयकारे गूंजेंगे और धार्मिक संस्थाओं की ओर से प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी।
श्री राधा-कृष्ण प्रभात फेरी संगठन की ओर से चांदूवाड़ा रामलीला मैदान से मां चामुंडा देवी मंदिर तक प्रभात फेरी व शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं श्रीकृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार और श्री राधा रानी प्रभात फेरी ट्रस्ट भी विभिन्न मार्गों से प्रभात फेरियां निकालेंगे।
सत्यनारायण मंदिर के पुजारी पंडित देवकीनंदन ने बताया कि जन्माष्टमी पर मंदिर में राधा-कृष्ण का आकर्षक शृंगार और भव्य झांकियां सजाई जाएंगी। सीताराम मंदिर, कड़िया वाले हनुमान मंदिर, मां चामुंडा देवी मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर, बागेश्वर मंदिर, मोड़ावाला मंदिर और प्राचीन हनुमान मंदिर सहित कई धार्मिक स्थलों पर विशेष कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
रात में झांकियों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। मध्यरात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म के बाद आरती और प्रसाद वितरण होगा। इसके बाद श्रद्धालु व्रत खोलेंगे।