{"_id":"65c3f0297b1663bc760c00b4","slug":"to-be-successful-one-must-face-challenges-boldly-dr-sanjay-narnol-news-c-196-1-sroh1013-109126-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफल होने के लिए चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना चाहिए : डॉ. संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफल होने के लिए चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना चाहिए : डॉ. संजय
Thu, 08 Feb 2024 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 08 Feb 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के कल्पना चावला सभागार में प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में एक विस्तार व्याख्यान उज्ज्वल भविष्य के लिए दृष्टिकोण विषय पर आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि डॉ. संजय कुमार जोशी प्राचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ रहे।
मुख्य अतिथि ने अपने व्याख्यान में विद्यार्थियों को जीवन में उचित माध्यम चुनते हुए सही करियर का चुनाव करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि आधुनिक युग में प्रत्येक विद्यार्थी को दक्ष होने की जरूरत है। साथ ही अपने में हुनर पैदा करना चाहिए। आधुनिक परिवेश में विद्यार्थी स्वयं को तैयार करें व जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करें। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए स्वयं को पहचानने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी सामाजिक परिवेश में रहते हुए स्वयं को इस तरह तैयार रखे की वह इस तकनीकी युग में सफल हो सके। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को समाज में अपना अभूतपूर्व योगदान देने वाली प्रेरणादायक बातों से भी अवगत कराया। इस अवसर पर डॉ. नरेश यादव, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. जयपाल, डॉ. चंद्रमोहन, डॉ. गीता रानी व डॉ. प्रियंका शर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।