फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tiranga Yatra taken out on the success of Operation Sindoor

Mahendragarh-Narnaul News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली

Fri, 23 May 2025 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 23 May 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra taken out on the success of Operation Sindoor
फोटो संख्या:66-ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और देश के वीर जवानों के सम्मान में आईटीआई रोड  पर  तिरंगा
महेंद्रगढ़। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर शुक्रवार शाम पांच बजे भाजपा की ओर से आंबेडकर चौक से राव तुलाराम चौक से महाराणा प्रताप चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

इस दौरान शहर के कई सम्मानित लोगों के साथ युवाओं ने यात्रा में भाग लिया। महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव की अध्यक्षता में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और देश के वीर जवानों के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। शाम को पांच बजे शहर के डॉ. आंबेडकर चौक शुरू हुई तिरंगा यात्रा, सीएसडी कैंटीन, यादव धर्मशाला, बस स्टैंड, शहीद राव तुलाराम चौक होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर यात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन

भारतीय सेना के सम्मान में राष्ट्र गौरव की भावना से प्रेरित लोग भारतीय सेना और भारत माता की जय जयकार के नारे लगाते हुए चले। यात्रा में जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव, पूर्व जिला अध्यक्ष और तिरंगा यात्रा जिला संयोजक दयाराम यादव, योगेश शास्त्री, सुधीर दीवान, पवन खैरवाल किसान युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष नांगल सिरोही अशोक कुमार, पाली मंडल अध्यक्ष दीपिका, महेंद्रगढ़ मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed