{"_id":"670d5f0ded0ce950270b819b","slug":"till-now-222069-quintals-of-millet-has-arrived-in-ateli-and-86409-quintals-of-millet-has-arrived-in-narnaul-narnol-news-c-196-1-nnl1005-117087-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अटेली में अब तक 222069 क्विंटल और नारनौल में 86409 क्विंटल बाजरे की आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अटेली में अब तक 222069 क्विंटल और नारनौल में 86409 क्विंटल बाजरे की आवक
विज्ञापन
फोटो नंबर-21नारनौल की नई अनाज मंडी में घूमता गौवंश। संवाद
फोटो- 21 व 22
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। जिले की सभी मंडियों में रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को बाजरे की खरीद जारी रही। नारनौल व नांगल चौधरी में बाजरे की खरीद हैफेड द्वारा व अटेली में बाजरे की खरीद वेयर हाउस द्वारा की जा रही है। सोमवार को अटेली में 943 गेटपास जारी किए गए। नारनौल में 587 और नांगल चौधरी में 378 गेट पास जारी किए गए। जिले की 6 मंडियों में सोमवार को 95174.9 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है।
जिले में पिछले 14 दिनों में अब तक 663015.2 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। सोमवार को नारनौल में 14730.5 क्विंटल, अटेली में 23982.1 क्विंटल और नांगल चौधरी 9426.6 क्विंटल बाजरे की आवक रही। मिली जानकारी के अनुसार अटेली मंडी में बाजरे की खरीद और उठान सबसे ज्यादा है। अटेली में अब तक करीब 1 लाख 95 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है और 1 लाख 60 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है। नारनौल में अब तक 80630 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। इसमें से 61560 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है। वहीं, नांगल चौधरी में अब तक 48120 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है और 16080 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है।
-- -- -- -- --
मंडी में गोवंश के कारण फसल के नुकसान की संभावना बनी रहती है
नारनौल में बाजरे की खरीद नांगल चौधरी रोड स्थित नई अनाज मंडी में की जा रही है। नई अनाज मंडी में किसानों के लिए पेयजल और शौचालय सहित अन्य कई सुविधाएं उपलब्ध है। नई अनाज मंडी के समीप स्थित नई सब्जी मंडी की तरफ से गोवंश नई अनाज मंडी में प्रवेश कर जाते हैं। दिन में मंडी में चहल-पहल रहती है, जिस कारण गोवंश मंडी से दूरी बनाए रखते है, लेकिन रात को गोवंश झुंड बनाकर मंडी में प्रवेश कर जाते हैं। जिस कारण मंडी में रखी बाजरे की फसल के नुकसान की संभावना बनी रहती है। व्यापारियों और किसानों ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि नई अनाज मंडी में गोवंश से बचाव के उचित प्रबंध किए जाए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
वर्जन:
नई अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल और शौचालय सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध है। सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किए गए है। नई अनाज मंडी के मुख्य द्वार पर चौकीदार की भी नियुक्ति की गई है और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। गोवंश को मंडी में प्रवेश करने से रोकने के लिए भी उचित प्रबंध किए जाएंगे, ताकि किसानों और व्यापारियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
-नुकुल यादव, सचिव मार्केट कमेटी, नारनौल।