फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   three parsad has reached to highcourt nagar palika chairparsan

नपा के तीन पार्षदों, उपप्रधान,सचिव के खिलाफ चेयरपर्सन पहुंची हाईकोर्ट

Fri, 10 Jan 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
three parsad has reached to highcourt nagar palika chairparsan
नगर पालिका महेंद्रगढ़ की चेयरपर्सन रीना गर्ग ने तीन पार्षदों और नगर पालिका सचिव के खिलाफ अदालत की अवमानना करने की याचिका दायर की है। चेयरपर्सन ने इससे पहले उपप्रधान की ओर से बुलाई गई तीन बैठकों में तीन पार्षदों को बुलाने पर उपप्रधान पर भी याचिका दायर की है। इस मामले में 13 जनवरी को सुनवाई होगी। 13 जनवरी को ही डीसी की कोर्ट में छह पार्षदों की सदस्यता को लेकर भी सुनवाई होनी है।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरपर्सन रीना गर्ग वीरवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय पहुंचीं। उन्होंने अदालत में याचिका दायर की। जिसमें उन्होंने कहा कि तीन पार्षदों अमित मिश्रा, कमलेश तायल, नरेंद्र खन्ना के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की डबल बेंच में केस चल रहा है। जिसमें इन पार्षदों की सदस्यता को लेकर फैसला होना है। इनकी सदस्यता का फैसला होने के अनुसार ही न्यायालय अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला करेगा। अदालत की ओर फैसला आने तक इस प्रक्रिया पर स्टे दिया है। रीना गर्ग ने अपनी याचिका में कहा कि 7 जनवरी को नगर पालिका की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें इन तीन पार्षदों, निलंबित पार्षद सुरेंद्र बंटी को एजेंडा नहीं भेजा गया था। इसके बावजूद तीनों पार्षद अमित मिश्रा, कमलेश तायल, नरेंद्र खन्ना जबरदस्ती बैठक में शामिल हुए। ऐसा कर इन तीनों ने अदालत की अवमानना की है। चेयरपर्सन के विरोध के बावजूद नपा सचिव नवल किशोर ने इन तीनों के उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर कराए। तीनों पार्षदों के हस्ताक्षर कराकर सचिव ने भी अदालत की अवमानना की है। ऐसे में इन चारों पर अदालत की अवमानना का केस बनता है।
विज्ञापन

याचिका में रीना गर्ग ने कहा कि उनके निलंबन के समय उपप्रधान रमेश बोहरा ने तीन बार बैठक बुलाई। जिसमें 6 मार्च 2019, 5 अगस्त 2019 और 8 अगस्त 2019 को बैठक हुई थी। इन बैठकों में तीनों पार्षदों को बुलाकर उपप्रधान रमेश बोहरा ने अदालत की अवमानना की। ऐसे में उन पर भी यह केस चलाया जाए। इस याचिका पर सोमवार 13 जनवरी को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed