फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three killed in accidents, one girl hanged

हादसों में तीन की मौत, एक युवती ने लगाया फंदा

Sun, 24 Apr 2022 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Three killed in accidents, one girl hanged
क्षेत्र में रविवार को हुए अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं नांगल चौधरी क्षेत्र में एक युवती ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर आवश्यक कागजी कार्रवाई करते हुए नागरिक अस्पताल नारनौल में पोस्टमार्टम करवाकर शव उन्हें सौंप दिए।
विज्ञापन

पहली दुर्घटना सीहमा-अटेली रोड पर हुई। जिसमें एक ट्रॉले ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों की सहायता से एंबुलेंस में नारनौल नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बाछोद निवासी 21 प्रदीप कुमार रविवार सुबह साढ़े सात बजे अपनी बहन के गांव अटाली में मकान के निर्माण के लिए गांव गुवानी निवासी राजमिस्त्री कृष्ण कुमार को मोटरसाइकिल पर लेकर जा रहा था। कुछ दूरी पर ही सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रॉले ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर आस-पास के खेतों में कार्य कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर ट्रॉला चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौंप दिया। पुलिस ने ट्रॉले को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दूसरी घटना में छिलरो के एक युवक की रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
जीआरपी पुलिस चौकी से एसआई कैलाश चंद के अनुसार गांव छिलरो निवासी 32 वर्षीय विकास रविवार सुबह करीब सात बजे किलोमीटर नंबर 1272-22 के पास रेलवे लाइन पार करके खेत में जा रहा था। इसी दौरान वह रेलगाड़ी की चपेट में आ गया जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। मृतक के पिता की भी कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। इस प्रकार मृतक घर में अकेला कमाने वाला था।
छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
नांगल चौधरी क्षेत्र की एक छात्रा ने अपने घर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। नांगल चौधरी पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव उन्हें सौंप दिया। छात्रा के परिजनों ने पढ़ाई के तनाव को लेकर ऐसा कदम उठाने का अंदेशा जताया है।

पुलिस के अनुसार छतरपुर मध्यप्रदेश निवासी 16 वर्षीय छात्रा अर्चना अपने परिवार के साथ कई वर्षों से नांगल चौधरी में रह रही थी। उसके माता-पिता मजदूरी का कार्य करते हैं। शनिवार सायं को अज्ञात कारणों के चलते उसने घर में ही फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। वहीं सूचना मिलने पर नांगल चौधरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed