फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three families of Kanina received assistance of Rs 13 lakh 75 thousand.

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना के तीन परिवारों को मिली 13 लाख 75 हजार रुपये की सहायता

Tue, 06 Jan 2026 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Three families of Kanina received assistance of Rs 13 lakh 75 thousand.
फोटो संख्या:-67  स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव मार्केट कमेटी अध्यक्ष जेपी कोटिया व उप चेयरमैन - फोटो : सांकेतिक
कनीना। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत कनीना क्षेत्र के एक पुरुष एवं दो महिलाओं के परिजनों को कुल 13 लाख 75 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह चेक स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की ओर से चंडीगढ़ स्थित उनके कार्यालय में कनीना मार्केट कमेटी के चेयरमैन जेपी कोटिया व उप चेयरमैन दीपक गुप्ता को सौंपे गए।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी चेयरमैन जेपी कोटिया ने बताया कि कनीना उपमंडल के गांव अगिहार निवासी महिला बिजली का करंट लगने से मृत्यु हो जाने पर उनके परिजनों को 5 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। वहीं गांव मालड़ा सराय निवासी खुशबू कुमारी की भी बिजली का करंट लगने से मृत्यु हो जाने पर उनके परिजनों को 5 लाख रुपये का चेक दिया गया।
विज्ञापन

गांव कपूरी निवासी इंदु देवी की दुर्घटना में उंगली कट जाने पर उन्हें 37 हजार 500 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। जेपी कोटिया ने बताया कि सरकार की यह योजना पीड़ित परिवारों के लिए संबल साबित हो रही है और संकट की घड़ी में उन्हें आर्थिक राहत प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
नई अनाज मंडी में 13 दुकानों के आवंटन पत्र जारी
उन्होंने बताया कि कनीना नई अनाज मंडी में कुल 13 दुकानों का आवंटन कर दिया गया है व सभी दुकानदारों को आवंटन पत्र (लेटर) जारी कर दिए गए हैं। इनमें से 11 दुकानें 38 लाख 33 हजार रुपये में आवंटित की गई हैं जबकि 2 दुकानें ओपन बोली के माध्यम से 70 लाख रुपये में छोड़ी गई हैं। उन्होंने जानकारी दी कि नई अनाज मंडी में निर्माणाधीन सभी दुकानें अप्रैल माह तक पूर्ण रूप से तैयार कर ली जाएंगी। जेपी कोटिया ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कनीना मार्केट कमेटी परिसर में अटल कैंटीन शीघ्र शुरू करवाने का भी आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed