{"_id":"6aa6de0972e79b5d6809d9e9","slug":"three-district-roads-to-be-upgraded-at-a-cost-of-crore-narnol-news-c-196-1-nnl1004-145247-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 10 करोड़ से संवरेंगी जिले की तीन सड़कें, गांवों से शहर तक फर्राटा भरेगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 10 करोड़ से संवरेंगी जिले की तीन सड़कें, गांवों से शहर तक फर्राटा भरेगा सफर
विज्ञापन
फोटो 5नांगल चौधरी शहर से गुजरता सड़क मार्ग।संवाद
नारनौल। जिले में गांवों को शहरों से जोड़ने वाली तीन प्रमुख सड़कों के सुधार पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग ने वर्क प्रोग्राम 2026-27 के तहत इन कार्यों की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सड़कों के सुधरने से रोज सफर करने वाले ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।
सबसे बड़ा काम नारनौल-नांगल चौधरी-बुढ़वाल मार्ग के नांगल चौधरी शहर हिस्से में होगा। इस सड़क की विशेष मरम्मत पर करीब 4.34 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। राव तुलाराम चौक से शहर के बीच से गुजरने वाले हिस्से पर 40 एमएम मोटी नई लेयर डाली जाएगी। सड़क के दोनों ओर करीब साढ़े पांच-साढ़े पांच फुट हिस्से में इंटरलॉकिंग टाइलें भी लगाई जाएंगी।
सड़कों के सुधरने से आसपास के गांवों से मंडियों, स्कूल-कॉलेज और अस्पतालों तक पहुंच आसान होगी। किसानों को फसल पहुंचाने में सुविधा मिलेगी, जबकि विद्यार्थियों और मरीजों को भी सफर में राहत मिलेगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसियों को काम सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
दो अन्य मार्गों पर 5.65 करोड़ होंगे खर्च
दुलोठ अहीर-ढाणी सोहला मार्ग और कनीना-महेंद्रगढ़ मार्ग से मसानी तक की सड़क के सुधार पर करीब 5.65 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दोनों सड़कों को मजबूत करने के साथ जरूरत के अनुसार किनारे की सुविधाओं को भी बेहतर किया जाएगा। मसानी मार्ग पर साइड ड्रेन और हार्ड शोल्डर बनाने का भी प्रस्ताव है। इससे बारिश का पानी सड़क पर जमा नहीं होगा और किनारों के टूटने व धंसने की समस्या कम होगी।
-- -- -- -- -- -- -- --
यह शहर का प्रमुख मार्ग है जहां से रोज बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। सड़क की मरम्मत होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।-राजवीर, नांगल चौधरी
-- -- -- -- -- -- --
सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइलें लगाए जाने से मार्ग की सुंदरता के साथ-साथ व्यवस्था भी बेहतर होगी। लंबे समय से इस सड़क की मरम्मत की जरूरत महसूस की जा रही थी।-नवीन, नांगल चौधरी
वर्जन:
नांगल चौधरी में राव तुलाराम चौक से शहर के बीचोंबीच जाने वाली सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाएगी। सड़क को बेहतर और सुगम बनाने के लिए इसके ऊपर 40 एमएम मोटाई की नई लेयर डाली जाएगी। इसको लेकर टेंडर जारी कर दिया है।-नरेंद्र यादव, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग नारनौल।