{"_id":"67ae2e5d6a708c74aa0b4771","slug":"three-candidates-for-the-post-of-prime-minister-withdrew-their-nomination-narnol-news-c-196-1-nnl1004-121338-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: प्रधान पद के तीन प्रत्याशियों ने लिया नामांकन वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: प्रधान पद के तीन प्रत्याशियों ने लिया नामांकन वापस
Thu, 13 Feb 2025 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 12एडवोकेट कर्ण सिंह भोजावास।
नारनौल। जिला बार एसोसिएशन नारनौल के प्रधान पद के लिए सात में से अब चार प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। वीरवार को तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।
मुख्य जिला बार एसोसिएशन नारनौल के मुख्य चुनाव अधिकारी करण सिंह भोजावास एडवोकेट ने बताया कि वीरवार को चुनाव में नामांकन वापसी के दिन प्रधान पद के प्रत्याशी सुभाष चंद, राजकुमार और नरेंद्र सिंह ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिया। अब 28 फरवरी को होने वाले चुनाव में प्रधान पद के लिए लक्ष्मी नारायण, संतोष सिंह यादव, यशवंत सिंह व अनिल कुमार चुनाव मैदान में है। वहीं उप-प्रधान के लिए विकास सागवान व प्रज्ञा दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इसके अलावा सचिव पद के लिए प्रदीप कुमार, हेमंत कृष्ण भारद्वाज, हरेंद्र लांबा व अवधेश कुमार चुनाव मैदान में है। वहीं सहसचिव पद के लिए चंद्र देव यादव व खजांची के लिए सुगन सिंह व लाइब्रेरियन के लिए परमिंदर यादव व लेखाकार के लिए कार्तिक यादव निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।