{"_id":"6148ce118ebc3e848778a6b8","slug":"three-arrested-with-illegal-weapons-case-registered-narnol-news-rtk624617549","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। सदर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध हथियार बरामद किए हैं। इनमें एक देसी पिस्टल, एक कट्टा, एक कारतूस शामिल है। पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में पाथरोली पचेरी (राजस्थान) निवासी विनोद, पंकज और सत्यवीर को गिरफ्तार किया है। आरोपी विनोद के खिलाफ पहले भी महेंद्रगढ़ और राजस्थान में अन्य मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन की ओर से अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जिले में अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सदर थाना पुलिस नारनौल को गश्त के समय सूचना मिली कि महरमपुर नदी के पास बने होटल के पास 2 मोटरसाइकिलों पर चार लड़के खड़े हैं। उनके पास अवैध हथियार है। अगर छापा मारा जाए तो आरोपियों को अवैध असलहा के साथ पकड़ा जा सकता है। सूचना पर सदर थाना पुलिस ने रेडिंग पार्टी तैयार कर बताए हुए स्थान पर पहुंची तो होटल के सामने चार युवक खड़े दिखाई दिए जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। मगर पुलिस की टीम ने 3 युवकों को पकड़कर काबू कर लिया। जबकि 1 युवक मौके का फायदा उठाते हुए भाग गया।
पुलिस टीम द्वारा उनके नाम पता पूछने पर उन्होंने अपने नाम पाथरोली पचेरी निवासी विनोद, पंकज, सत्यवीर बताए। मोटरसाइकिलों की चेकिंग करने पर एक मोटरसाइकिल के बैग से 1 देसी पिस्टल बरामद हुआ। वहीं पकड़े गए युवकों में से विनोद की तलाशी लेने पर उसके पास से 1 कट्टा और 1 जिंदा कारतूस मिला। पुलिस ने मोटरसाइकिलों और अवैध हथियारों को जब्त कर लिया और आरोपियों के खिलाफ सदर थाना नारनौल में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।