फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three arrested while betting on India-Pakistan cricket match, 5 lakh 42 thousand betting, mobile, laptop and other items recovered

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते तीन काबू, 5 लाख 42 हजार का लगाया था सट्टा, मोबाइल, लैपटॉप व अन्य सामान बरामद

Mon, 05 Sep 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Three arrested while betting on India-Pakistan cricket match, 5 lakh 42 thousand betting, mobile, laptop and other items recovered
सीआईए की टीम ने थाना शहर महेंद्रगढ़ के क्षेत्र में गोशाला के पास एक मकान से भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते तीन युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने भारत-पाकिस्तान मैच पर 5 लाख 42 हजार रुपये का सट्टा लगाया था। आरोपियों के पास से 7 स्क्रीन टच मोबाइल, 8 की पैड मोबाइल, 1 लैपटॉप, रजिस्टर सहित अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों की पहचान विनोद निवासी बलाना, गोपाल निवासी पीलीवंगा हनुमानगढ़ (राजस्थान) व गौरव निवासी फजलापुर थाना एरवा जिला ओरिया यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि रविवार शाम को सीआईए को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर की गोशाला के पास एक मकान में भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाया जा रहा है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे थे। आरोपियों से बरामद फोन और लैपटॉप आदि को चैक करने पर भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन करीब 5 लाख 42 हजार का सट्टा लगाया गया था। आरोपियों से बरामद सामान को जब्त कर लिया गया और थाना शहर महेंद्रगढ़ में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed