{"_id":"8a79ac1840a2fb68edd375b82a1511f2","slug":"three-arest-in-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सगे भाइयों पर हमला करने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सगे भाइयों पर हमला करने वाले तीन गिरफ्तार
ब्यूरो/नारनौल
Updated Tue, 02 Jun 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
28 मई की शाम नए बस स्टेंड के पास झगड़ा करने वाले हमलावरों में तीन को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड स्वीकार कर ली है। वही पीड़ित पक्ष के दर्जनों लोग एसपी से मिले और कहा कि गिरफ्तार हमलावरों का सीआई में रिमांड और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों की दोनों मांगों को स्वीकार कर लिया। एसपी ने दो दिन के अंदर फरार हमलावरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
वीरवार को गांव सैदपुर के युवकाें ने गांव खोड़ के दुकानदार गोपी और उसके दो भाइयों पर तेजधार हथियारों से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था। उनका उपचार जयपुर में चल रहा है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था, लेकिन उनकी गिरफ्तारी न होने से खोड़ गांव के लोगों में पुलिस के प्रति रोष पनप रहा था। दो अलग-अलग गांवों के बीच हुए झगड़े के मामले को उलझता देख पुलिस अधीक्षक ने कस्बे में पुलिस बल तैनात कर दिया था।
विज्ञापन
खोड़ गांव के लोगों ने कस्बे की दुकान बंद रखने व विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दे रखी थी, लेकिन तीन हमलावरों की गिरफ्तारी के चलते बाजार बंद नहीं किया गया। गामीण पुलिस अधीक्षक से मिलकर गिरफ्तार युवकाें का सीआई रिमांड की मांग रखी । पुलिस अधीक्षक ने गामीणों की मांग को स्वीकार करते हुए सैदपुर निवासी विकास, हिटलर व हवासिंह तीनों हमलावरों को पांच दिन के लिए रिमांड पर ले लिया। रिमांड पर लिए हमलावरों से पुलिस बाकी बचे हमलावरो ंव हमले में प्रयोग किए हथियारों का पता लगाएगी।
विज्ञापन