फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three accused of stealing five vehicles from Mahendragarh, Rajasthan and Uttarakhand arrested

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़, राजस्थान व उत्तराखंड से पांच वाहन चोरी करने के तीन आरोपी काबू

Sun, 05 Nov 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 05 Nov 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three accused of stealing five vehicles from Mahendragarh, Rajasthan and Uttarakhand arrested
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ सहित उत्तराखंड व राजस्थान में वाहन चोरी करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों से महेंद्रगढ़ लघु सचिवालय के बाहर से चोरी की गई कैंपर गाड़ी भी बरामद कर ली है। आरोपियों की पहचान पहचान दिनेश उर्फ लीलू, जतिन निवासी व रोहित निवासी छाजियावास के रूप में हुई। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। आरोपी उत्तराखंड से चोरी की कैंपर गाड़ी में महेंद्रगढ़ में घूम रहे थे। सीआईए टीम ने शुक्रवार देर शाम काबू किया था। आरोपियों ने दो चोरी की वारदात उत्तराखंड, दो राजस्थान और एक महेंद्रगढ़ क्षेत्र में की थी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि आरोपियों ने गत 26 अक्तूबर को महेंद्रगढ़ के गांव राठीवास निवासी राकेश कुमार की कैंपर गाड़ी चोरी की थी। पीड़ित ने सदर थाना महेंद्रगढ़ में दी शिकायत में बताया था कि वह जन स्वास्थ्य विभाग में ठेकेदारी का कार्य करता है और उसका कार्य बेरी में चल रहा था। 26 अक्तूबर को सुबह वह अपने भतीजे के साथ किसी निजी कार्य से महेंद्रगढ़ न्यायालय में आया था। कुछ समय बाद जब वह वापस आए तो कैंपर गाड़ी गायब मिली थी। उसने आसपास देखा और काफी खोजने का प्रयास किया, लेकिन कैंपर गाड़ी कहीं नहीं मिली थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनसे कैंपर गाड़ी बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed