फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three accused of looting Rs 3.38 lakh at a petrol pump arrested from Shamli

Mahendragarh-Narnaul News: पेट्रोल पंप पर 3.38 लाख की लूट के तीन आरोपी शामली से गिरफ्तार

Wed, 09 Jul 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 09 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Three accused of looting Rs 3.38 lakh at a petrol pump arrested from Shamli
फोटो संख्या:-61 महेंद्रगढ़ में गिरफ्तार किए गए आोरोपी---संवाद
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांव दुलोठ अहीर क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर 3.38 लाख रुपये की लूट और नारनौल क्षेत्र के गांव गोद बलाहा में टाइल और पत्थर की दुकान पर फायरिंग कर लूट के प्रयास के तीन आरोपियों को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के शामली से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 18 वर्षीय विनीत उर्फ सिकंदर के रूप में हुई है, जो मूलरूप से झज्जर के बादली कस्बे के होली चौक का रहने वाला है। फिलहाल पचेरी, राजस्थान में रह रहा था। वहीं दूसरा आरोपी 18 वर्षीय कर्मवीर उर्फ कर्मा जो महेंद्रगढ़ जिले के गांव बलाहा खुर्द का है, जबकि तीसरा आरोपी नाबालिग है। आरोपियों को उत्तर प्रदेश के शामली से मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि आरोपियों ने 29 जून को राजस्थान के पचेरी क्षेत्र से एक कार लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद आरोपियों ने नारनौल के गांव बलाहा में टाइल और पत्थर की दुकान पर छह राउंड फायर कर लूटने का प्रयास किया था। आरोपी शुक्रवार शाम करीब सात बजे गांव दुलोठ अहीर स्थित एक पेट्रोल पंप पहुंचे थे। बदमाश पांच मिनट में 3.38 लाख रुपये लूटकर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की ओर से सीआईए नारनौल, सीआईए महेंद्रगढ़, थाना सदर नारनौल व थाना सदर महेंद्रगढ़ की चार टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थीं। इस मामले में सोनीपत निवासी एक आरोपी अभी फरार चल रहा है। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामलों में तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश के शामली से गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों से वारदात में प्रयोग लूट की कार बरामद की है, जिसे आरोपियों ने पचेरी राजस्थान क्षेत्र से लूटा था। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद भाग गए थे। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
इंसेट
पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत पर दर्ज हुआ था केस
पेट्रोल पंप संचालक अशोक कुमार निवासी गांव दुलोठ अहीर ने शिकायत दी थी। बताया था कि उसने दुलोठ अहीर से भालोठ रोड पर बाबा फतेहराम फिलिंग स्टेशन नाम से पेट्रोल पंप खोल रखा है। चार जुलाई की शाम लगभग

7 बजे उसके पास सेल्समैन का फोन आया कि तीन हथियार बंद बदमाशों ने पेट्रोल पंप से पिस्टल के बल पर 3.38 लाख रुपये लूटकर भाग गए हैं।

इंसेट
- मुख्य आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर
मामले में सोनीपत का एक आरोपी अभी फरार है। इसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी विनीत उर्फ सिकंदर की सोनीपत के आरोपी से पहचान थी, उसी ने दोनों को साथ लेकर वारदात को अंजाम दिलवाया। सभी आरोपी अभी 12वीं पास ही हुए थे। फिलहाल पुलिस उनसे वारदात में प्रयोग किए गए हथियार और लूटी गई नकदी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed