{"_id":"654bd82c12c66b9ee4033df4","slug":"there-will-be-nine-entries-of-four-wheelers-in-the-markets-for-three-days-from-tomorrow-narnol-news-c-203-1-sroh1010-4928-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कल से चौपहिया वाहनों की तीन दिन बाजारों में रहेगी नौ इंट्री, आठ स्थानों पर नाके व तीन स्थानों पर होगी अस्थायी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कल से चौपहिया वाहनों की तीन दिन बाजारों में रहेगी नौ इंट्री, आठ स्थानों पर नाके व तीन स्थानों पर होगी अस्थायी पार्किंग
Thu, 09 Nov 2023 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दीपावली पर्व पर भीड़भाड़ व जाम से बचने के लिए शुक्रवार से तीन दिन तक चौपहिया वाहनों की मुख्य बाजारों में एंट्री नहीं होगी। बाजार में जाम की स्थिति से निपटने ने लिए पुलिस प्रशासन की ओर से आठ स्थानों पर नाके लगाए जाएंगे।
शहर थाना प्रभारी मूलचंद तंवर ने बताया कि पर्व पर जाम, भीड़ एवं सुरक्षा की दृष्टि से पूरी व्यवस्था की जाएगी ताकि क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि 10 से 12 नवंबर तक शहर में बड़े एवं चौपहिया वाहनों की के मुख्य बाजारों में प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। साथ ही शहर में लगे 52 सीसीटीवी कैमरों से कंट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी भी रखी जाएगी। वहीं दूसरी ओर नगरपालिका प्रशासन की ओर से देवीलाल पार्क, पुलिस परेड ग्राउंड व आंबेडकर चौक के पास अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी।
इस समय त्योहारी सीजन चल रहा है। सीजन को लेकर बाजारों में अभी से भीड़ होने लगी है। धनतेरस, छोटी दिवाली एवं बड़ी दिवाली पर अतिक्रमण एवं वाहनों से अधिक भीड़ हो जाती है कि बाजार में पैदल निकलना ही मुश्किल हो जाता है। बाजार में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए मुख्य बाजार एवं चौक-चौराहों पर पुलिस कर्मचारियों की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
तीन स्थानों पर होगी अस्थायी पार्किंग
धनतेरस से लेकर दिवाली तक शहर में चौपहिया वाहनों को बाजार के अंदर नहीं घूसने दिया जाएगा। इसके लिए शहर के चारें तरफ बाहरी ओर बैरिकेट्स लगाए जाएंगे। शॉपिंग कांपलेक्स, सिनेमा रोड, मसानी चौक, पशुराम चौक, 11 हट्टा बाजार, सब्जी मंडी रोड, गौशाला रोड, आईटीआई रोड, रेलवे रोड, ब्रह्मचार रोड, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर पुलिस कर्मचारियों की विशेष तैनाती रहेगी। राव तुलाराम चौक, मसानी चौक, माजरा चुंगी, व कैंची मोड सहित अन्य मुख्य स्थानों पर बैरिकेड लगाकर यातायात को नियंत्रित किया जाएगा।
इन बाजारों में भीड़ रहेगी अधिक, नागरिक बरतें सावधानी
धनतेसर से शुरू होने वाली तीन दिवसीय त्योहारी सीजन में तीनों ही दिन बाजारों में भारी भीड़ रहने वाली है। धनतेरस पर सबसे अधिक भीड़ शंकर मार्केट में रहने वाली है। धनतेरस पर बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। जबकि बर्तनों की सबसे अधिक दुकान शंकर मार्केट में ही हैं। इसके अलावा सब्जी मंडी भी इसी मार्केट पर स्थित है। इसके अलावा दीपावली पर शॉपिंग कॉम्पलैक्स, शंकर मार्केट, ब्रहमदेव चौक, विश्वकर्मा चौक, सिनेमा रोड, आईटीआई रोड, रेलवे रोड, आजाद चौक, मसानी चौक पर सबसे अधिक भीड़ रहती है। ऐसे में दुपहिया वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा।
शहर में कानून और ट्रेफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। ट्रेफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए 10 से 12 नवंबर तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही आठ मुख्य स्थानों पर नाके एवं बैरिकेड लगाकर यातायात को नियंत्रित किया जाएगा। शरारती तत्वों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से बाजार व भीड़भाड़ पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। क्षेत्र के नागरिकों से अपील है कि सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाएं एवं पुलिस का सहयोग करें।
- मूलचंद तंवर, शहर थाना प्रभारी।
तीन दिन के त्योहारी सीजन पर उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए तीन स्थानों पर अस्थायी पार्किंग बनाई जाएगी। इसमें पुलिस के सहयोग से देवीलाल पार्क, आंबेडकर चौक के नजदीक व पुलिस परेड ग्राउंड का चयन किया गया है। व्यवस्थाएं बनाने के लिए नपा पुलिस का सहयोग करेगी। क्षेत्रवासियों से अपील है कि शांतिपूर्वक पर्व मनाएं।
- रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान, महेंद्रगढ़।