फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There will be a ban on entry of heavy vehicles on State Highway 148B from 4 am to 5 pm.

Mahendragarh-Narnaul News: स्टेट हाईवे 148बी पर सुबह 4 बजे से शाम 5 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक

Mon, 15 Jul 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 15 Jul 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
There will be a ban on entry of heavy vehicles on State Highway 148B from 4 am to 5 pm.
फोटो संख्या:70- तैयारियाें का जायजा लेते पुलिस के अ​धिकारी--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हकेंवि में होने वाले बीसी सम्मान समारोह को लेकर जिला पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन किया गया है। स्टेट हाईवे 148बी पर सुबह 4 बजे से शाम 5 बजे तक बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। इसके लिए सतनाली की ओर से आने वाले वाहन नारनौल के बाईपास स्थित लहरोदा एनएच 152डी कट का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा चरखी दादरी की ओर से आने वाले वाहन गांव आकोदा से सेहलंग, धनौंदा होते हुए बुचावास टोल से 152डी पर चढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

1600 पुलिस कर्मचारियों की तैनाती, दस नाके, सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस आला अधिकारियों की निगरानी में महेंद्रगढ़ से हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय तक दस नाके लगाए गए हैं। वाहनों की पार्किंग के लिए हकेंवि के गेट नंबर दो पर गांव जाट में व्यवस्था की गई है। वहीं पुलिस ने रूट डायवर्ट प्लान भी तैयार किया है ताकि आम जनता को परेशानी ना हो। महेंद्रगढ़ से दादरी की तरफ जाने वाले रूट पर भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। मंगलवार को शाम पांच बजे तक वैकल्पिक मार्ग को अपनाएं। नारनौल से दादरी जाने वाले भारी वाहन लहरोदा बाईपास से होते हुए एनएच 152डी से का सहारा ले सकते हैं। एडीजीपी संजय सिंह व आईजी राजेंद्र कुमार की देखरेख में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी।

फोटो संख्या:70- तैयारियाें का जायजा लेते पुलिस के अधिकारी--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:70- तैयारियाें का जायजा लेते पुलिस के अधिकारी--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed