फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There was a jump in temperature once again, mercury reached 44 degrees

Mahendragarh-Narnaul News: तापमान में एक बार फिर से आया उछाल, 44 डिग्री पर पहुंचा पारा

Mon, 22 May 2023 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 22 May 2023 03:05 AM IST
विज्ञापन
There was a jump in temperature once again, mercury reached 44 degrees
नारनौल। क्षेत्र में एक बार फिर से भीषण गर्मी और प्रचंड हीट वेव अपना रंग दिखाने लगी है। इसके चलते तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। जिला महेंद्रगढ़ में रविवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। नारनौल का रात्रि तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ का 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के चलते रविवार को दोपहर के समय शहर के बाजार सुनसान दिखाई दिए। सड़कों पर लोगों की भी चहल-पहल की कम देखने को मिली। मगर आने वाले दिनों में एक बार फिर से मौसम बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे एक बार फिर से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में मैदानी राज्यों पर मरुस्थलीय पश्चिमी गर्म शुष्क हवाओं का आगाज जारी है। इससे संपूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आमजन को भीषण गर्मी व लूं से रूबरू होना पड़ रहा है, लेकिनआने वाले 24 से 48 घंटों बाद एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है, क्योंकि एक बार फिर से एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से पहला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा
पहला पश्चिमी विक्षोभ 22 मई को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से 22-25 मई के दौरान और उसके बाद 26 से 28 मई और उसके बाद 29 भी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 29-31 मई के दौरान बादलवाही, तेज गति की हवा, अंधड़ चलने और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है।

हालांकि 22 और 23 मई को हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में सीमित स्थानों पर ही तेज गति से हवा, अंधड़ चलने और हल्की बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। इस साल वीरवार 25 मई से नौतपा शुरू हो जाएगा और 2 जून तक रहेगा। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी दर्ज और भीषण गर्मी अपने प्रचंड रूप दिखाती है, लेकिन इस साल नौतपा नहीं तपेगा, बल्कि तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना बन रही है, क्योंकि इस बार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने इस दौरान संपूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। यानी मई महीने के अंत तक लगातार मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा और तापमान सामान्य से नीचे बने रहने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed