फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There was a huge crowd of people in the Shyam temples of the city on Falgun Ekadashi

Mahendragarh-Narnaul News: फाल्गुन की एकादशी पर शहर के श्याम मंदिरों में रही लोगों भारी भीड़

Mon, 10 Mar 2025 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
There was a huge crowd of people in the Shyam temples of the city on Falgun Ekadashi
फोटो नंबर- 03जौरासी धाम ​स्थित श्याम मंदिर में दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। सं
नारनौल। फाल्गुन मास की पावन एकादशी को लेकर सोमवार के दिन शहर के सभी श्याम मंदिरों में श्रद्धालुओं को भारी भीड़ रही। सभी श्याम मंदिरों में सुबह से ही लोग दर्शनों के लिए आने शुरू हो गए थे। वहीं, इसमें सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रेलवे चौकी 45सी स्थित मंदिर व जौरासी धाम श्याम मंदिर रहा।
विज्ञापन

बाबा श्याम से अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए भक्तजन सुबह से इन दोनों श्याम मंदिरों पैदल निशान लेकर जाते हुए दिखाई दिए। एकादशी को लेकर सुबह शुरू हुई लोगों की भीड़ देर रात तक जारी रही। फाल्गुन की यह एकादशी विशेष महत्व रखती है। इसी कारण भारी संख्या में लोग राजस्थान के खाटू धाम में भी बाबा श्याम के दर्शनों के लिए जाते हैं। एकादशी को लेकर रेलवे चौकी नंबर 45सी श्याम मंदिर में मेले का भी आयोजन किया गया। बाबा श्याम के दर्शनों के बाद लोगों ने मेले का भी जमकर लुत्फ उठाया। मेले को लेकर मंदिर के बाहर अनेक लोगों द्वारा भंडारे व पानी की छबील भी लगाई गई।
विज्ञापन

बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए आने वाले लोगों ने भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया। श्याम मंदिर कमेटी के प्रधान दौलतराम गर्ग ने बताया कि एकादशी को लेकर बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार किया गया। साथ ही मंदिर में विभिन्न प्रकार की झांकियां भी निकाली गई। उन्होंने बताया कि एकादशी को लेकर रात बाबा श्याम का जागरण भी आयोजित किया गया, जिसमें अनेक मशहूर गायक कलाकारों ने अपने भजनों के माध्यम से बाबा श्याम का गुणगान किया। वहीं, नारनौल से 5 किलोमीटर दूर जौरासी धाम श्याम मंदिर में भी सुबह से ही बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए व निशान चढ़ाने के लिए लोगों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed