फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There may be a rush of those filing nominations today

नामांकन दाखिल करने वालों की आज लग सकती है भीड़

Fri, 03 Jun 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
There may be a rush of those filing nominations today
नारनौल। शहरी एवं स्थानीय निकाय चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सिर्फ दो दिन बचे हैं। ऐसे में शुक्रवार को नामांकन करने वालों की भीड़ लग सकती है। अभी तक पार्षद पद के लिए एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ है। आम आदमी पार्टी एवं जननायक जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है लेकिन उन्होंने नामांकन दाखिल नहीं किया है। भाजपा के प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं हुई है। कांग्रेस अपने निशान पर चुनाव नहीं लड़ रही है लेकिन कांग्रेस समर्थित कोई चेहरा चुनावी मैदान में दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि 31 मई से 4 जून तय की है। दो दिनों में वार्ड पार्षद का एक उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया है। वीरवार को महाराणा प्रताप जयंती का अवकाश रहा। अब नामांकन भरने के लिए मात्र दो दिन शेष रह गए हैं। इन दो दिनों में नामांकन भरने वालों की भीड़ लगी रहेगी। शहर मेें 31 वार्ड हैं। एक वार्ड से अगर तीन उम्मीदवार उतरते हैं तो 93 फॉर्म भरे जा जा सकते हैं। इसके अलावा चेयरमैन पद के लिए भाजपा, इनेलो, आप तथा जजपा पार्टी और निर्दल प्रत्याशी भी मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन

इनेलो जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि पार्टी ने निकाय चुनावों के लिए चेयरमैन पद के प्रत्याशियों की सूची तैयार कर ली है। पार्टी शुक्रवार को सूची जारी करेगी। इनेलो किसी बाहरी व्यक्ति को नहीं बल्कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता को टिकट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed