फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There is no supply of canal water in Mukundpura for 15 days, villagers are forced to demolish the tank

Mahendragarh-Narnaul News: मुकुंदपुरा में 15 दिन से नहरी पानी नहीं हो सप्लाई, ग्रामीण टैंक गिरवाने को मजबूर

Mon, 17 Mar 2025 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
There is no supply of canal water in Mukundpura for 15 days, villagers are forced to demolish the tank
नारनौल। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में पानी की किल्लत का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। पानी की किल्लत का सबसे ज्यादा नांगल चौधरी क्षेत्र के लोगों को सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि लहरोदा जलघर में पानी खत्म हो चुका है। इसकी वजह से चार में से एक ही मोटर चल रही है। अब अनेक गांवों में पानी नियमित सप्लाई नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

मुकुंदपुरा निवासी कंवर सिंह ने बताया कि उनके गांव में 15 दिन से नहरी पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इसकी वजह से उन्हें प्यास बुझाने के लिए टैंकर गिरवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उधर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना हैं कि अभी लहरोदा जलघर में पानी नहीं है, वहीं एक लाइन का कार्य भी चल रहा है। इसकी वजह से मुकुंदपुरा गांव में पानी सप्लाई नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

राहत की बात यह हैं कि सोमवार रात को नहर नारनौल पहुंच जाएगी। इसके बाद रेवाड़ी रोड और लहरोदा के जलघरों में पानी भर दिया जाएगा। इसके बाद लोगों को राशनिंग से भी राहत मिलने के आसार है। अब देखने वाली बात हैं कि हर नियमित 15 दिन आती है या फिर पहले की तरह कटौती की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


400 से 450 रुपये में टैंकर गिरवाने को मजबूर ग्रामीण

ग्रामीण क्षेत्र में नियमित पानी सप्लाई नहीं होने से लोग टैंकर गिरवाने को मजबूर हो रहे हैं। इसके लिए उन्हें 400 से 450 पानी के टैंकर के देने पड़ रहे हैं। ग्रामीणों को कहना हैं कि जिन गांवों में नहरी पानी सप्लाई होता है, वहां पानी की किल्लत बनी हुई है।





वर्जन:
सोमवार रात या मंगलवार सुबह तक नारनौल में नहरी पानी पहुंच जाएगा। जिसके बाद जलघरों को भरा जाएगा। इसके बाद पानी की समस्या नहीं होगी।
राजेश वर्मा, एसडीओ सिंचाई विभाग

वर्जन:

लहरोदा जलघर में पानी खत्म हो गया है। मुकुंदपुरा के एक व्यक्ति ने पानी की समस्या को लेकर शिकायत भी दी है। आगामी चार पांच दिन में पानी की समस्या को दूर कर दिया जाएगा।
गोविंद हुड्डा, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed