फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There is no fire station in Satnali; fire engines have to be called from Mahendragarh in case of a fire.

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली में नहीं दमकल केंद्र, आग लगने पर महेंद्रगढ़ से बुलानी पड़ती है गाड़ी

Mon, 15 Dec 2025 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
There is no fire station in Satnali; fire engines have to be called from Mahendragarh in case of a fire.
सतनाली। 25 गांवों के क्षेत्र में एक भी दमकल केंद्र नहीं है। अगर को अनहोनी हो जाती है तो महेंद्रगढ़ से दमकल की गाड़ी बुलानी पड़ती है। सतनाली क्षेत्र के लोगों की ओर से दमकल केंद्र खोलने के लिए कई बार मांग उठाई जा चुकी है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ केंद्र से सतनाली खंड के अंतिम छोर के गांवों की दूरी करीब 40 किलोमीटर पड़ती है। दमकल की गाड़ी को पहुंचनें के लिए एक से डेढ़ घंटे का समय लगता है। ऐसे में आगजनी का प्रभाव अधिक हो जाता है। अगर दमकल केंद्र खुल जाता है तो क्षेत्र के 25 गांव व 10 ढ़ाणियों की 1.40 लाख आबादी को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

बॉक्स
सतनाली क्षेत्र के लोगों काफी समय से दमकल केंद्र की मांग कर रहे हैं लेकिन जिम्मेदाराें की ओर से अभी तक कुछ नहीं की किया गया है। अगर सतनाली में दमकल केंद्र बनता है तो महेंद्रगढ़ से गाड़ी नहीं बुलानी पड़ेगी।-सवाई सिंह राठौड़ निवासी सतनाली
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
दमकल केंद्र का बनाने का स्थाई समाधान जल्द से जल्द करना चाहिए। फसल कटाई के दौरान सतनाली क्षेत्र में आग जनी की घटना होती है और सतनाली क्षेत्र के लोगों को बहुत ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता है।-बाली शर्मा निवासी सतनाली
----------------
दमकल केंद्र न होने से क्षेत्रवासियों को आगजनी की घटना के समय बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है क्योंकि आग बुझाने के लिए गाड़ी महेंद्रगढ़ व दादरी से आती है। दमकल केंद्र की गाड़ी पहुंचने में एक से डेढ़ घंटे का समय लग जाता है। - कैलाश राजपूत निवासी सतनाली
----------------
इस समस्या के समाधान के लिए जल्द से जल्द उच्च अधिकारियों से मिला जाएगा मांग की जायेगी की जल्द से जल्द सतनाली क्षेत्र में दमकल केंद्र बनवाया जाए।-जगदीश प्रसाद निवासी सतनाली
-----------------
वर्जन...1
ग्राम पंचायत की ओर से विभाग को केंद्र खोलने के सतनाली-हिसार मार्ग पर 1.50 एकड़ जमीन विभाग को चिह्नित करवाई जा चुकी है। अब दमकल केंद्र के अधिकारियों से मिलकर दमकल केंद्र खोलने के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा।-मनीषा गोठवाल, सरपंच, सतनाली

----------
वर्जन...2
सतनाली में दमकल केंद्र के लिए ग्रांट, स्टाफ व गाड़ियों के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा हुआ है। उच्च अधिकारियों की ओर से ग्रांट आते ही जल्द से जल्द दमकल केंद्र शुरू करने की उम्मीद है। -राजबीर सिंह, फायर अधिकारी, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed