{"_id":"660c61baa47fe5a1ec0d91f9","slug":"there-is-lack-of-space-in-mahendragarh-market-farmers-have-to-sweat-for-tokens-narnol-news-c-203-1-sroh1010-108530-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ मंडी में बना जगह का अभाव, किसानों को टोकन के लिए बहाना पड़ रहा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ मंडी में बना जगह का अभाव, किसानों को टोकन के लिए बहाना पड़ रहा पसीना
Wed, 03 Apr 2024 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:75- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में लगी सरसों की बड़ी ढेरी--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़/सतनाली। पिछले दो दिनों से महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में किसानों की उमड़ी भीड़ के कारण अब मंडी में जगह का अभाव बना हुआ है। मंगलवार को दूसरे दिन महेंद्रगढ़ मंडी में 390 किसानों को गेटपास जारी किए गए।
वहीं सतनाली में 258 किसानों को गेटपास जारी किए गए। महेंद्रगढ़ की मंडी में 8164 क्विंटल तथा सतनाली में 5250 क्विंटल सरसों की आवक हुई। चार एकड़ में बनी महेंद्रगढ़ की अनाज मंडी सरसों से पूरी तरह अंट गई है। चारों और ढेरियां ही नजर आ रही हैं, अगर जिम्मेदारों की ओर से नियमित रूप से उठान नहीं किया गया तो जगह के अभाव में किसानों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। सोमवार से उमड़ी किसानों की भीड़ के आगे मार्केट कमेटी के दावे फीके नजर आए। टोकन लेने के लिए किसानों को घंटों लाइनों में खड़ा रहना पड़ा।
महेंद्रगढ़ से 631 व सतनाली से हुआ दो हजार बैग का उठान
महेंद्रगढ़ की मंडी में मंगलवार को 390 किसानों द्वारा कुल 8164 क्विंटल सरसों की आवक की गई जिसमें से तीन हजार क्विंटल की खरीद कर ली गई थी। वहीं उठान की बात करें तो महज 631 बैग का ही उठान हो पाया है। ऐसे में मंडी में लगातार जगह का अभाव बना हुआ है। वहीं सतनाली मंडी में 258 किसानों के कुल 5250 क्विंटल सरसों के टोकन जारी किए गए जिसमें से कुल 3800 क्विंटल की खरीद की गई वहीं मंडी से मंगलवार को दो हजार बैग का उठान भी किया गया।
विज्ञापन
सरसों खरीद को लेकर किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। किसान अपनी उपज को साफ-सुथरी एवं सुखाकर ही मंडी लेकर आएं जिससे किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। महेंद्रगढ़ मंडी में वर्तमान में जगह का अभाव है ऐसे में किसान अपनी उपज को तय मापदंडों पर ही लेकर आएं जिससे खरीद एवं उठान कार्य में तेजी बनी रहेगी।
कोमिला, सचिव मार्केट कमेटी महेंद्रगढ़