फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There is enthusiasm among the traders to take revenge from Pakistan

Mahendragarh-Narnaul News: पाकिस्तान से बदला लेने के लिए व्यापारियों में भी जोश

Fri, 09 May 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 09 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
There is enthusiasm among the traders to take revenge from Pakistan
फोटो नंबर-09ब्लैक आउट के चलते व्यापारियों द्वारा शाम छह बजे ही बंद की गई दुकानें। संवाद
नारनौल।ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को लेकर क्षेत्र के व्यापारियों ने भी एकता का परिचय देते हुए ब्लैक आउट के चलते छह बजे दुकानें बंद दीं।
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब लगातार भारत व पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ रहा है। शहर का व्यापारी वर्ग भी चाहता है कि पाकिस्तान को एक बार सबक सिखाया जाए। व्यापारियों का कहना है कि पाकिस्तान आतंकवाद की शरणस्थली बन गया है। उसी के इशारे पर भारत में हमले किए जाते हैं। व्यापारियों का कहना है कि भारत एक शक्तिशाली देश है और जब तक चुप है तब तक ही चुप है और जब युद्ध पर आता है तो घर में घुस कर दुश्मनों को मारता है। व्यापारियों ने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को एक बार अच्छा सबक सिखाया जाए।
विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ हर देशवासी में नफरत है। क्योंकि जितनी बार भी दोस्ती का हाथ बढ़ाया उसने सीने में खंजर मारा है। इसलिए पाकिस्तान को इस बार कड़ा सबक सिखाना चाहिए। इसके लिए सभी व्यापारी देश के साथ हैं।-विकास अग्रवाल। दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
अगर पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए युद्ध होता है तो हम तैयार हैं। कल भी बाजार शाम छह बजे ही बंद कर दिया था और आगे भी यदि ऐसी जरूरत हुई तो तैयार रहेंगे। परंतु पाकिस्तान को सबक जरूर सिखाया जाए।-राकेश कुमार, दुकानदार

पाकिस्तान समय-समय जिस तरह से आतंकवादी हमले करके देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उससे सभी व्यापारियों में भारी गुस्सा है। पाकिस्तान जैसे देश के खिलाफ अब कार्रवाई की जा रही है, वह बहुत ही बढ़िया है। हमारे देश में शांति बनी रहे इसके लिए भी जरूरी है।-भारत सिंह, दुकानदार


व्यापारी भारतीय सेना व प्रधानमंत्री के साथ हैं। पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल लाई जानी चाहिए। क्योंकि पाकिस्तान ने सारी हदें पार कर दी। शहर का प्रत्येक व्यापारी पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए हर तरह से मद्द को तैयार है।-राकेश अग्रवाल, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed