{"_id":"682a2c6641dcc9f9210c09f7","slug":"there-is-a-shortage-of-water-in-pranpura-women-are-forced-to-carry-it-on-their-heads-narnol-news-c-196-1-nnl1005-124725-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: प्राणपुरा में पानी की किल्लत, महिलाएं सिर पर लाने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: प्राणपुरा में पानी की किल्लत, महिलाएं सिर पर लाने को मजबूर
Mon, 19 May 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 19 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 11मोहल्ला प्राणपुरा में सिर पर पानी लेकर जाती महिला और छोटे डब्बे में पानी लेकर जा
नारनौल। मोहल्ला प्राणपुरा में पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं होने के कारण लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
महिलाएं सार्वजनिक टंकी और हैंडपंप से सिर पर पानी लाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि गर्मियों में हमेशा पानी की समस्या बनी रहती है। पहले एक दिन छोड़कर एक दिन पानी आता था, लेकिन जैसे ही गर्मियों का मौसम शुरू हुआ पानी की सप्लाई में कटौती कर दी गई। इस कारण पानी की किल्लत बनी हुई है।
कुछ लोग पानी का टैंकर डलवाकर पानी की पूर्ति कर रहे हैं, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि पानी की सप्लाई में की गई कटौती को कम किया जाए। पानी की सप्लाई सुचारू रूप से दी जाए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी की सप्लाई दिए जाने का कोई निश्चित समय भी निर्धारित नहीं है। कभी सुबह तो कभी शाम को नल आता है, जिस कारण अनेक लोगों को नल आने की सूचना नहीं होने के कारण पानी से वंचित रह जाते हैं। वहीं लोगों ने बताया कि कई बार ऐसा होता है कि पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई और बिजली कट लग जाता है, जिस कारण भी लोग पानी से वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि पानी की सप्लाई के लिए समय निर्धारित किया जाए और पेयजल सप्लाई तभी शुरू की जाए तब बिजली चालू रहे, ताकि लोग आसानी से पानी भर सकें।
-- -- -- -- -- -
पानी की सप्लाई केवल एक घंटे तक की जाती है, लेकिन लोगों के घरों तक पानी पहुंचने में विशेष तौर पर ऊंचाई पर स्थित मकानों में 10 से 15 मिनट का समय लग जाता है। वहीं हफ्ते में केवल दो दिन पानी की सप्लाई मिल पाती है।-सुमित्रा
-- -- -- -- -- -- --
खाना बनाने, पीने और नहाने-धोने के लिए पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। सार्वजनिक टंकी से पानी सिर पर लाकर काम चला रहे हैं। पानी की सप्लाई में की गई कटौती को खत्म किया जाए। जैसे पहले पानी की सप्लाई दी जाती थी वैसे गर्मियों में भी दी जाए।- सुशीला देवी
-- -- -- -- -- -
वर्जन :
प्रयास है कि पेयजल आपूर्ति सुचारू रहे, जिससे कि लोगों को पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े। गत दिनों नहर नहीं आने के कारण पानी के समय में कटौती की गई थी। वहीं पानी की सप्लाई शुरू करने से पहले व्हाट्सएप ग्रुप पर सूचित किया जाता है ताकि सभी लोग पानी भर सकें।
संजय ,जेई, जन स्वास्थ्य विभाग, नारनौल।