फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Their bus accident... two-hour symbolic sit-in over demands

Mahendragarh-Narnaul News: उन्हाणी बस हादसा... मांगों को लेकर दो घंटे दिया सांकेतिक धरना

Tue, 21 May 2024 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 21 May 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Their bus accident... two-hour symbolic sit-in over demands
कनीना (महेंद्रगढ़)। उन्हाणी बस हादसे को लेकर सोमवार को पीड़ित अभिभावकों व न्याय महापंचायत कमेटी के सदस्यों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर दो घंटे तक सांकेतिक धरना दिया। इसके बाद एसडीएम सुप्रीटेंडेंट अनिल कुमार को उपायुक्त के नाम सात मांगों का ज्ञापन भी सौंपा है। इस दौरान मृतक व घायल बच्चों के परिजन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

समाजसेवी बलवान फौजी व संदीप रामबास की देखरेख में सांकेतिक धरना दिया गया। बलवान फौजी ने कहा कि पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। सरकार व प्रशासन इस मामले की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। हादसे में मुख्य आरोपी जीएल स्कूल का निदेशक सुभाष लोढ़ा अभी भी पुलिस गिरफ्तर से बाहर है। पुलिस की तीन-तीन टीमें भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई हैं। 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आगामी 23 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महेंद्रगढ़ आगमन पर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

11 अप्रैल को गांव उन्हाणी के नजदीक हुए दर्दनाक बस हादसे में 34 बच्चे घायल हुए थे, जिनमें छह की मौत हो गई थी। इस हादसे में आरोपी बस चालक, स्कूल प्राचार्या, स्कूल चेयरमैन सहित आरोपी चालक के साथ बस में बैठकर शराब पीने के आरोप में चार सहित कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अभी भी आरोपी स्कूल निदेशक सुभाष लोढ़ा पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं प्रमुख मांगे
ज्ञापन के माध्यम से हादसे की जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज कराने, मुख्य आरोपी स्कूल के निदेशक सुभाष लोढ़ा को शीघ्र गिरफ्तार करने, मृतक बच्चों के परिजनों को एक-एक करोड़ व घायलों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, मृतक बच्चों के परिवार को एक सरकारी नौकरी व ताउम्र निशुल्क चिकित्सा सुविधा, स्कूल की मान्यता रद्द करने, घायल हुए बच्चों में से मेडिकल अनफिट बच्चों को सरकारी नौकरी की घोषणा की जाए।

मंगलवार को भी दिया जाएगा धरना
संदीप रामबास ने कहा कि मंगलवार को 10 बजे दोबारा एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा। उन्होनें कहा कि सभी अधिकारी हादसे के दोषी हैं। इसकी पूरी जांच हाईकोर्ट से करानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। दुर्घटना में मृतक बच्चों की याद में स्मारक का निर्माण अति शीघ्र किया जाना चाहिए। साथ ही हादसे के दौरान घटना स्थल पर मौजूद लोगों से अभद्रता करने वाले एसएचओ को बर्खास्त किया जाना चाहिए। इस दौरान संदीप, अहमद खेड़ी-तलवाना, पंकज, प्रदीप, अनिल, हरीश झाड़ली, दीपक, मुकेश, राजेंद्र, देवेंद्र, गणपति, सूरजभान, देवेंद्र, हरीश सहित अन्य सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed