फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Theater artist Anil got police honor

Mahendragarh-Narnaul News: रंगकर्मी अनिल को मिला पुलिस सम्मान

Thu, 27 Jun 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 27 Jun 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Theater artist Anil got police honor
फोटो संख्या:52-रंगकर्मी व निदेशक अनिल कौशिक को पुलिस सम्मान से सम्मानित करते एडीजीपी शत्रुजीत क
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। राज्य सांस्कृतिक गतिविधियों के नोडल अधिकारी के साथ हरियाणा कला परिषद में निदेशक पद पर सेवा देने वाले रंगकर्मी अनिल कौशिक को हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने पुलिस सम्मान देकर सम्मानित किया। उनको यह सम्मान 26 जून को देर सांय पंचकूला में आयोजित एक राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।
अनिल कौशिक ने राष्ट्रीय व राज्यस्तर पर हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए गए नशा मुक्ति अभियान में अपने द्वारा निर्देशित नाटक राम गुरुकुल गमन से युवाओं को पूरी तरह से जागरूक करने में कामयाबी हासिल की। हरियाणा पुलिस के एडीजीपी ओपी सिंह की परिकल्पना को मूर्त रूप देते अनिल कौशिक ने म्यूजिकल ड्रामा राम गुरुकुल गमन का निर्देशन कर राष्ट्र व राज्य स्तर पर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने अनिल कौशिक को नशे के विरुद्ध अभियान चलाने के लिए बधाई दी। अनिल कौशिक ने बताया कि इस नाटक का लेखन व निर्देशन के पीछे ओपी सिंह का विशेष मार्गदर्शन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीघ्र ही अनिल कौशिक देश के अनेक राज्यों में भी हरियाणा पुलिस की ओर से नशे के विरुद्ध अपने म्यूजिकल ड्रामे राम गुरुकुल गमन की प्रस्तुति से राष्ट्र स्तर पर अभियान चलाएंगे। पंचकूला में नाटक राम गुरुकुल गमन की एक भव्य प्रस्तुति की जाएगी।
ए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed