फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   the young man on the bike with the infected is also corona positive

अटेली के कोरोना संक्रमित के साथ बाइक पर आया युवक भी पॉजिटिव

Wed, 20 May 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
the young man on the bike with the infected is also corona positive
कोरोना मरीज मिलने के बाद किला रोड पहुंचा राइडर। - फोटो : Narnol
शहर का किलारोड निवासी युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। अटेली के कोरोना पॉजिटिव के साथ युवक गुरुग्राम से बाइक पर आया था। अटेली का युवक 17 मई को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद नारनौल के युवक का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। बुधवार की शाम उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि युवक 18 मई से ही कोविड-19 अस्पताल में आइसोलेट है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 11 हो गई है। जबकि एक्टिव केस सात हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि अटेली व नारनौल के दो युवक 13 मई को बाइक से गुुरुग्राम से आए थे। अटेली निवासी युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर नारनौल निवासी युवक का सैंपल 17 मई को लिया गया था। इसकी बुधवार की शाम को रिपोर्ट मिली है। इसमें युवक को कोविड-19 संक्रमित मिला है। युवक की रिपोर्ट आने पर हाई रिस्क जोन में देर शाम शिफ्ट कर दिया गया है। युवक गुरुग्राम की सब्जी में आढ़ती का काम करता था। उसके घर मां व भाई हैं। अन्य के बारे में जानकारी ली जा रही है। वीरवार को सभी का सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 11 कोरोना के मरीज हुए
जिले में सात मई को कोरोना के चार मरीज आए थे। इसके बाद महेंद्रगढ़ से दो मरीज मिले। 16 मई को अटेली में एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला था। 17 मई को खातोली जाट से एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला था। 18 मई को दो केस नांगल दुर्गू गांव से आए थे। जिले में कुल 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। सात मई को मिले चार कोरोना पॉजिटिव में से चारों की रिपोर्ट निगेटिव आने रविवार को डिस्चार्ज कर दिया था। अब सात केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किला रोड कंटेनमेंट जोन घोषित
बुधवार को किला रोड निवासी युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने किला रोड एरिया को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया है। सभी प्रमुख सड़कों पर देर रात बैरिकेड लगा दिया गया। इसके बाद पीड़ित के घर को सैनिटाइज किया गया। देर शाम को प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अब जिले छह कंटेनमेंट और बफर जोन घोषित किए गए हैं। इससे पहले गांव खातोली जाट, नांगल दुर्गू, महेंद्रगढ़ शहर के मोहल्ला महायचान, नारनौल के हुडा सेक्टर स्थित हाउसिंग बोर्ड व अटेली के वार्ड 9 में भी कंटेनमेंट व बफर जोन पहले से घोषित किया जा चुका है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कोरोनावायरस मरीजों के घरों के आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। बफर जोन में भी पुलिस द्वारा नाके लगाए गए हैं। कंटेनमेंट जोन में आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed