फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The wrestling match worth Rs 11,000 ended in a draw between Resham Baghot and Sumit Rohtak.

Mahendragarh-Narnaul News: रेशम बाघोत व सुमित रोहतक के बीच बराबरी पर छूटा 11 हजार का दंगल

Thu, 05 Mar 2026 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
The wrestling match worth Rs 11,000 ended in a draw between Resham Baghot and Sumit Rohtak.
फोटो संख्या:83- गांव डिगरोता में कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों के हाथ मिलवाते कमेटी के सदस्य-
सतनाली। गांव डिगरोता में पहाड़ के ऊपर बाबा भैरू व बालाजी का मेला आयोजित किया गया। मेले में कुश्ती प्रतियाेगिता का भी आयोजन करवाया गया। बाबा भैरु सेवा समिति के अध्यक्ष प्यारेलाल शर्मा, सचिव नवीन शर्मा, अभिषेक शर्मा, दीपक तंवर ने बताया कि मेले के दौरान कुश्ती प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 11 हजार रुपये की रेशम बाघोत व सुमित रोहतक कुश्ती बराबर पर रही। 7100 रुपये की कुश्ती अनिल बाघाेत, 5100-5100 रुपये की कुश्ती बिंद्र बाघोत व विजय भिवानी ने जीती।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेले में डिगरोता, उष्मापुर, जेरपुर, मांडोला, बारड़ा, नांगल माला सहित क्षेत्र के गांवों ने मेले में पूर्ण रूप से सहयोग किया। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान बीडीसी चेयरपर्सन प्रतिनिधि अनिल कुमार व दीपक तंवर बीडीसी की ओर से मंदिर परिसर में पांच लाख रुपये से टाइलों का काम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि योगी वचनाई नाथ ने कहा कि कमेटी प्रस्ताव बनाकर दे। मंदिर विकास का काम करवाया जाएगा। मेले के दौरान भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed