{"_id":"6a25b8c03a09d6121f051d91","slug":"the-womans-last-rites-were-performed-following-the-arrest-of-three-accused-narnol-news-c-203-1-mgh1006-127158-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हुआ महिला का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हुआ महिला का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
फोटो संख्या:83- गांव चेलावास निवासी ओमपति के अंतिम संस्कार के दौरान उपस्थित परिजन एवं ग्रामीण--
कनीना। गांव चेलावास में जमीन विवाद को लेकर हुई ओमपति (55) की हत्या के मामले में रविवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले गांव में तनाव का माहौल बना रहा और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
यह घटना वीरवार देर रात की है जब ओमपति की कुल्हाड़ी और फरसे से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को दो बार प्रदर्शन किया गया।
इसके अलावा, उन्हाणी मोड़ के पास महेंद्रगढ़-कनीना मार्ग पर शव रखकर जाम भी लगाया गया जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
परिजन लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें शांत करने का प्रयास किया और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
स्थिति को गंभीर देखते हुए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन कर कार्रवाई तेज की और मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद प्रशासन के आश्वासन और कार्रवाई से संतुष्ट होकर परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
रविवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच ओमपति का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।