{"_id":"687549549cd72731e40b852c","slug":"the-weather-is-pleasant-due-to-drizzling-rain-relief-from-the-humid-heat-narnol-news-c-196-1-nnl1005-127137-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
फोटो 26नांगल चौधरी में तेज हवा के साथ होती बारिश।संवाद
नारनौल। नारनौल में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे और मौसम सुहावना बना रहा। शाम के समय रिमझिम बारिश भी हुई जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
फिलहाल सावन माह में क्षेत्र में बादलवाही और रिमझिम बारिश का दौर बना हुआ है। नारनौल में तेज बारिश की इंतजार है। नांगल चौधरी में दोपहर बाद अच्छी बारिश की गतिविधि देखने को जरूर मिली। 18 जुलाई तक क्षेत्र में जबरदस्त बारिश की संभावना बनी हुई है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि रविवार रात से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से चक्रवातीय सर्कुलेशन उत्तरी राजस्थान पर देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से मानसून टर्फ क्षेत्र में बना रहेगा और बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एनसीआर दिल्ली पर आने की आने वाले दिनों में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मानसून सक्रिय रहने की संभावना बन रही है। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई तक क्षेत्र में बादलवाही, तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। सोमवार को नारनौल में अधिकतम तापमान 32.0 व न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।