{"_id":"66e1dda9cece13a7750c4388","slug":"the-weather-changed-again-the-temperature-dropped-after-the-rain-narnol-news-c-196-1-nnl1004-116054-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: फिर बदला मौसम... बारिश के बाद लुढ़का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: फिर बदला मौसम... बारिश के बाद लुढ़का तापमान
Wed, 11 Sep 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-22नारनौल में बुधवार सुबह हुई बरसात के बीच गुजरते लोग व वाहन। संवाद
नारनौल। क्षेत्र में दो-तीन दिनों से संपूर्ण इलाके में लगातार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। बुधवार सुबह तेज हवा के साथ हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं।
मौसम विशेषज्ञ डाॅ. चंद्र मोहन ने बताया कि 14 सितंबर तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली के पूर्वी हिस्सों में तेज गति से हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना बन रही है। भारतीय मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 12 सितंबर को इस मौसम प्रणाली का असर ज्यादा रहेगा। उन्होंने बताया कि संपूर्ण इलाके पर बादलवाही और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों की वजह से संपूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान में गिरावट मौसम सुहावना बना हुआ है। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़, कनीना, नारनौल, सतनाली, नांगल चौधरी में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है। बुधवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमश 32.0, 26.0 डिग्री सेल्सियस और 33.7, 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा।