फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The water of Dohan river entered in the park of Gaushala and DAV school

Mahendragarh-Narnaul News: दोहान नदी का पानी गोशाला के पार्क व डीएवी स्कूल में घूसा

Tue, 18 Jul 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 18 Jul 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
The water of Dohan river entered in the park of Gaushala and DAV school
महेंद्रगढ़। दोहान नदी का पानी गोशाला के पार्क और डीएवी स्कूल में घूस गया। पानी लगभग दो से ढाई फीट भर गया। गनीमत रही कि डीएवी स्कूल में बच्चे नहीं थे। इसके अलावा डुलाना रोड पर भी पानी भर गया जिससे वहां से आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा अधिकारियों को लेकर मौक पर पहुंचे और स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बारिश की वजह से प्रदेश की ओवरफ्लो हुई नदियों का पानी नहर के माध्यम से महेंद्रगढ़ जिले में आ रहा है। यह पानी दोहान नदी के कपाट में छोड़ा जा रहा है ताकि क्षेत्र का भूजल स्तर ऊंचा उठाया जा सके। डेरोली अहीर के पास से यह पानी दोहान नदी में डाला जा रहा है। अब यह पानी मोदाश्रम से आगे डुलाना रोड काे पार कर चुका है। इसी रोड पर डीएवी स्कूल और गोपाल गोशाला बुचियावाली भी है। डीएवी स्कूल की दीवार तोड़कर स्कूल के अंदर पानी घूस गया और वहां से यह पानी गोशाला के पार्क में पहुंच गया। सोमवार को पार्क और स्कूल के हालात खराब हो गए। स्कूल के कमरों तक पानी घूस गया तथा गोशाला का पार्क पानी से लबालब भर गया। सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे तक वहां दो से ढाई पुीट पानी भर गया। सूचना लगने पर पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा अधिकारियों को लेकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों, सिंचाई विभाग के एक्सईएन अजेंद्र सिंह तथा नगर पालिका एमई सोहन सिंह को स्थायी समाधान के निर्देश दिए। इससे पहले एसडीएम ने भी मौका मुआयना किया था। सिंचाई विभाग एवं लोक निर्माण विभाग की ओर से तुरंत जेसीबी मंगवाकर रोड की खुदाई कर पाइप डालने का काम शुरू कर दिया गया था। इस मौके पर नगरपालिका चेयरमैन रमेश सैनी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नदी के कपाट में अतिक्रमण से आया पानी में फैलाव
सिंचाई विभाग के एक्सईएन अजेंद्र सिंह ने बताया कि दोहान नदी के कपाट में लोगों ने पक्का निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया है। श्मशान घाट, स्कूल तथा गोशाला नदी के कपाट के अंदर बने हुए हैं। इसके अलावा वक्फ बोर्ड की जमीन भी नदी के कपाट में ही है उस जमीन पर लोगों ने मकान बना लिए हैं। उन्होंने बताया कि कपाट के अंदर अतिक्रमण होने से पानी में फैलाव आया है। लोगों की सुविधा के लिए जल्द ही एक बाइपास कपाट बनाएंगे। उन्होंने बताया कि इस पानी से क्षेत्र के गांवों का 70 प्रतिशत भूमिगत जलस्तर ऊपर उठा है। यह पानी 100 दिन तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहरी पानी से 40 गांवों को मिला फायदा
पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि 3.80 करोड़ रुपये से उनके मंत्रीकाल में दोहान नदी में चैनल बनाया था। पहले क्षेत्र में जमीन के अंदर 900 फुट तक पानी नहीं था लेकिन चार पांच साल से बारिश का अतिरिक्त पानी दोहान नदी में डाले जाने से यहां की जमीन रिचार्ज हो गई है। अब गांवों में 250 फीट पर पानी आ गया है और खेतों में 16 से 18 नोजल चलते हैं। इससे लगभग 40 गांवों को फायदा हो रहा है। यह पानी 100 दिन तक चलता है। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि डुलाना रोड के नीचे से मोटे-मोट पाइप लगाए जाएं। साथ ही कनीना रोड पर भी अंडर ग्राउंड पाइप डाले जाए ताकि गांवों तक पानी पहुंच जाएं और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह दिक्कत हर बार हो रही है। इस बार हमने स्कूल का सेशन नहीं लगाया है। अगले वर्ष से नये सिरे से स्कूल शुरू किया जाएगा। पिछले वर्ष भी स्कूल के अंदर पानी घूस गया था तब विद्यार्थियों को ट्रैक्टर ट्राॅली में बैठाकर बाहर निकाला था। इस बार भी पूरा स्कूल पानी से भर गया है। कमरों के अंदर तक पानी चला गया है। प्रशासन को इसके लिए स्थायी समाधान करना चाहिए।

-उमेश बत्रा, प्राचार्य, डीएवी स्कूल, महेंद्रगढ़।

नहरी पानी बहुत ज्यादा छोड़ दिया गया जिससे पूरी गोपाल गोशाला और डीएवी स्कूल डूब गया है। यहां दो से ढाई फीट पानी भरा हुआ है। अगर शाम तक इसको कंट्रोल नहीं किया गया तो 10-12 लाख रुपये का चारा जो स्टॉक किया हुआ है। वो भी खराब हो जाएगा। लगभग 400-500 गाये हैं, उनकी जान को भी खतरा हो जाएगा। प्रशासन एवं सरकार से गुहार है कि इसका स्थायी समाधान किया जाए। पिछले तीन वर्षों से हम परेशान हैं।
- नवीन राव, प्रधान, गोपाला गोशाला, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article