फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The volunteers were taught the importance of discipline, cleanliness, and health.

Mahendragarh-Narnaul News: स्वयंसेवकों को बताए अनुशासन, स्वच्छता व स्वास्थ्य के गुण

Sun, 04 Jan 2026 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
The volunteers were taught the importance of discipline, cleanliness, and health.
फोटो संख्या:62- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरेहती पिलानिया में एनएसएस ​शिविर  में  मुख्य 
नारनौल। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धोलेडा में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में रविवार को स्वयंसेवकों को अनुशासन, स्वच्छता व स्वास्थ्य के गुण बताए।
विज्ञापन

एनएसएस के सूत्र वाक्य ‘नॉट मी बट यू’ की व्याख्या करते हुए उन्होंने सेवा, सहयोग व सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना अपनाने का संदेश दिया तथा बाल विवाह, दहेज प्रथा और भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुप्रथाओं के उन्मूलन का आह्वान किया।
विज्ञापन

एनएसएस प्रभारी प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य अवार्डी प्रवक्ता डॉ. जितेंद्र भारद्वाज तथा विशिष्ट अतिथि प्रवक्ता नरोत्तम सोनी रहे। मुख्य अतिथि डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम, स्वच्छता व स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अनुशासन के साथ किया गया परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि नरोत्तम सोनी ने चरित्र निर्माण व नैतिक मूल्यों पर बल दिया। जीव विज्ञान प्रवक्ता विक्रम सिंह ने शिविर को प्रेरणादायक बताया। अंत में संस्कृत अध्यापक भूपसिंह व एनएसएस प्रभारी रवि कुमार ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
....................
शिविर में हुआ डिजिटल साक्षरता पर व्याख्यान

फोटो-03
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैलाफ में एनएसएस कैंप इंचार्ज धर्म सिंह के नेतृत्व में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत रविवार को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिविर में जिला एनएसएस समन्वयक चरण सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रातः कालीन सत्र में प्रभात फेरी व प्राणायाम अभ्यास के उपरांत स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर में श्रमदान किया। प्रवक्ता सुमेर सिंह ने स्वदेशी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए घरेलू उत्पादों व कुटीर उद्योगों को अपनाने का आह्वान किया। संवाद
..........................
शिविर के चौथे दिन निकाली प्रभात फेरी

नारनौल। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एनएसएस शिविर के चौथे दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों की ओर से प्रभात फेरी निकालकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इसके पश्चात प्रार्थना व योगाभ्यास के माध्यम से स्वयंसेवकों ने शारीरिक और मानसिक सशक्तिकरण का संदेश दिया। बौद्धिक सत्र में स्वदेशी के महत्व विषय पर ग्रुप डिस्कशन का आयोजन किया गया। संवाद
.....................
स्वयंसेवकों को जल बचाने के लिए किया प्रेरित

फोटो-05
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरियावास में एनएसएस शिविर में रविवार को विविध गतिविधियों के साथ आयोजित किया गया। प्रातःकालीन सत्र में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीति आयोग, भारत सरकार की ओर से मणि प्रकाश रहे। विद्यालय पहुंचने पर कार्यक्रम प्रभारी रागिनी शर्मा व समाजशास्त्र प्रवक्ता संजय शर्मा ने उनका स्वागत किया।मुख्य अतिथि मणि प्रकाश ने “जल ही जीवन है, जल है तो कल है” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि विश्व में मात्र तीन प्रतिशत जल ही पेय योग्य है जिसमें से भी बहुत कम मात्रा मानव उपयोग के लिए उपलब्ध है। इसलिए जल की प्रत्येक बूंद का संरक्षण आवश्यक है। संवाद

............................
शिविर में हुआ योगासन प्राणायाम



फोटो संख्या: 62



सतनाली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरेहती पिलानिया में एनएसएस शिविर के तीसरे दिन सर्वप्रथम एनएसएस के लक्ष्य गीत स्वयं सजे वसुंधरा स्वार दे के साथ शुरुआत हुई। स्वयंसेवकों ने दैनिक क्रिया-कलाप, योगासन प्राणायाम, प्रभात फेरी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पूरे उत्साह से हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सतनाली थाने के थानेदार इंस्पेक्टर अनिल कुमार, महावीर प्रसाद मीणा वरिष्ठ प्रबंधक हरियाणा ग्रामीण बैंक सतनाली रहे। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि अगर आपके साथ सीधे रूप में कोई ठगी होती है तो आप 1930 नंबर पर डायल करके इसकी सूचना दे सकते हैं। उनके साथ एएसआई अनिल कुमार व महिला एएसआई रेखा देवी मौजूद रही। संवाद

फोटो संख्या:62- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरेहती पिलानिया में एनएसएस शिविर  में  मुख्य 

फोटो संख्या:62- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरेहती पिलानिया में एनएसएस शिविर  में  मुख्य 

फोटो संख्या:62- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरेहती पिलानिया में एनएसएस शिविर  में  मुख्य 

फोटो संख्या:62- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरेहती पिलानिया में एनएसएस शिविर  में  मुख्य 

फोटो संख्या:62- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरेहती पिलानिया में एनएसएस शिविर  में  मुख्य 

फोटो संख्या:62- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरेहती पिलानिया में एनएसएस शिविर  में  मुख्य 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed