फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The village was declared drug free by putting up a board in village Akoli.

Mahendragarh-Narnaul News: बोर्ड लगाकर गांव आकोली को नशामुक्त घोषित किया

Wed, 08 Jan 2025 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 08 Jan 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
The village was declared drug free by putting up a board in village Akoli.
फोटो नंबर-14अ​भियान के दौरान ग्रामीण महिलाओं से बात करती एसपी पूजा व​शिष्ठ। स्रोत-पुलिस - फोटो : भोगांव में सराफ के साथ लूट का आरोपी देव सैनी। स्रोत पुलिस
नांगल चौधरी। जिला पुलिस की ओर से बुधवार को गांव आकोली को नशामुक्त गांव घोषित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने नशामुक्त गांव बोर्ड लगाकर घोषणा की। नशामुक्त जिला बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने गांव-गांव अभियान चलाया है। इसी वजह से यह मेहनत रंग लाई और गांव नशामुक्त हो रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से संवाद किया। नशे से ग्रस्त व्यक्तियों की पुलिस द्वारा काउसलिंग करवाई गई। सिविल अस्पताल में इलाज भी करवाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से संवाद कर पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों के बारे में पूछा। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों की डायल 112 के ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम की जानकारी दी।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि समाज में ड्रग्स का प्रचलन बड़ी समस्या है। समय रहते इस बुराई पर अंकुश लगाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम निष्ठा से प्रयास करेंगे तो परिणाम अवश्य मिलेंगे। समाज को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करें, सशक्त एवं जागरूक समाज में कोई बुराई नहीं पनपती। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी अति आवश्यक है। इसलिए प्रत्येक नागरिक इस बुराई के खिलाफ पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान थाना नांगल चौधरी प्रभारी, गांव आकोली सरपंच व मौजिज व्यक्तियों सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed