फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The transgender community will showcase the harmony of Hindu-Muslim unity.

Mahendragarh-Narnaul News: किन्नर समाज दिखाएगा हिंदू-मुस्लिम एकता का सद्भाव

Sat, 08 Nov 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 08 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
The transgender community will showcase the harmony of Hindu-Muslim unity.
फोटो 07 पत्रकारों को संबो​धित करती किन्नर समाज की गुरु मां। संवाद
नारनौल। मंगलामुखी समाज की ओर से हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए माता का जागरण व पीर बाबा की कव्वाली का आयोजन 11 व 12 नवंबर को मोहल्ला कोलियान में किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर किन्नर समाज लोगों से संपर्क कर रहा है। इसको लेकर समाज के प्रधान विनोद सैनी ने शुक्रवार शाम 8 बजे एक पत्रकारवार्ता भी की। पत्रकार वार्ता में किन्नर समाज की गुरु मां महक भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंगलामुखी समाज पार्टी हर वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित कराता है। यह सबकी मंगलकामना करना व समाज में भाईचारा कायम रखना है। उन्होंने बताया कि पूरे समाज की मंगलकामना के लिए 11 नवंबर रात को मां भवानी का जागरण होगा। जिसमें कोलकाता के भजन गायक संजय मित्तल माता की महिमा का गुणगान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उनके साथ उज्जैन से आरती सिंह राजपूत, देहरादून से सन्नी सांई, पटियाला पंजाब से टोनी राजन व अमित माही भी रहेंगे। 12 नवंबर को सुबह 11 बजे से पीर बाबा की कव्वाली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें फैजान अजमेरी, जयपुर से इदरिश कादरी, मुंबई से नरसीमा परवीण व इंद्री से जुनैद-जुवेद वारसी आएंगे। इस दौरान सुबह से भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रगति, टीना, मधु, गौरी, मोरनी भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed